यूपी में माध्यमिक और प्राइमरी स्कूलों के टीचर्स और कर्मचारी अब 5 लाख रुपए तक कैशलेस इलाज करा पाएंगे। इससे करीब 10 लाख से अधिक कर्मचारियों को फायदा मिलेगा। माध्यमिक शिक्षा विभाग के एडेड और सेल्फ फाइनेंस स्कूलों के शिक्षकों को कैशलेस इलाज मिलेगा। यह नियम बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों भी लागू होगा। बेसिक शिक्षा विभाग से फाइनेंस और सेल्फ फाइनेंस स्कूलों के शिक्षक, शिक्षा मित्रों, विशेष शिक्षक, अनुदेशक, कस्तूरबा गांधी विद्यालयों की वार्डेन, पूर्णकालिक, अंशकालिक शिक्षकों और प्रधानमंत्री पोषण योजना के रसोइयों और उनके आश्रित परिवार के सदस्यों को सरकार कैशलेस इलाज की सुविधा देगी। इसके अलावा, मेरठ के मवाना गोसाईं में 107 बांग्लादेशी विस्थापित हिंदू परिवार को विस्थापित और सीएम फेलोशिप वालों को सरकारी नौकरी में अधिकतम आयु सीमा में तीन साल की छूट देने को मंजूरी दी गई। एक साल फेलोशिप वालों को लिखित परीक्षा में 1.5 अंक, दो साल वालों को 3 अंक और तीन साल वालों को 4.5 बोनस अंक दिए जाएंगे। इससे पहले, सीएम योगी की अध्यक्षता में गुरुवार को कैबिनेट बैठक में कुल 29 प्रस्ताव पास हुए। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि कैबिनेट में 32 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। 3 प्रस्ताव आउट ऑफ एजेंडा थे। यह भी बताया गया कि विधानसभा का बजट सत्र 9 फरवरी से होगा। 9 फरवरी को राज्यपाल का अभिभाषण होगा। 10 फरवरी को दो विधायकों के निधन पर शोक प्रस्ताव के बाद सदन स्थगित कर दिया जाएगा। इसके अगले दिन यानी 11 फरवरी को बजट पेश किया जाएगा। अब अन्य प्रस्तावों को जानिए… नोएडा में बनेगा मेट्रोपोलेटन कारपोरेशन बरेली में विज्ञान पार्क बनाया जाएगा बांग्लादेशी हिंदू बंगाली परिवारों को बसाएगी सरकार ————- यह खबर भी पढ़िए:- बरेली सिटी मजिस्ट्रेट का कनपटी पर बंदूक रखने का इशारा:पहले विक्ट्री साइन दिखाई, फिर जान को खतरा जताया; समर्थक पुलिसवालों से भिड़े
अविमुक्तेश्वरानंद के अपमान के विरोध में इस्तीफा देने वाले बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री को पुलिस उनके आवास से लेकर गई। गेट पर मजिस्ट्रेट के 400 समर्थक जुट गए। जैसे ही तीन गाड़ियां बाहर निकलीं, समर्थक गाड़ियों के सामने लेट गए। वे नारेबाजी करने लगे और कुछ लोग कारों पर चढ़ गए। इस दौरान उनकी पुलिस से धक्का-मुक्की भी हुई। एक इंस्पेक्टर के ऊपर अलंकार का समर्थक गिर पड़ा। दोनों सड़क पर औंधे मुंह गिर गए। इंस्पेक्टर ने वर्दी पर हाथ डालने और स्टार नोचने का आरोप लगाया। हाथापाई की नौबत आ गई। लोगों ने बीच-बचाव कराया। पढ़ें पूरी खबर…