यूपी में ठंड लौटी, कोहरे से रिमझिम बारिश जैसा एहसास:सड़कों पर 10 मीटर तक नहीं दिख रहा, कल से 3 दिन बारिश का अलर्ट

यूपी में बारिश के बाद फिर ठंड लौट आई है। शनिवार को यूपी के 30 जिलों में कोहरे छाया हुआ है। ज्यादातर इलाकों में ठंडी पछुआ हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। घने कोहरे की वजह से लखनऊ, बरेली और आगरा में सुबह दृश्यता शून्य रही। वहीं, अलीगढ़ और नजीबाबाद में सुबह दृश्यता 50 मीटर दर्ज हुई। शुक्रवार को बुलंदशहर सबसे ठंडा रहा। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पिछले सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के उपरांत बर्फ़बारी वाले पहाड़ी क्षेत्रों से आ रही ठंडी और शुष्क उत्तरी-पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से पिछले 48 घंटों के दौरान प्रदेश के तापमान में प्रभावी गिरावट दर्ज की गई। कई जगहों पर तापमान सामान्य से नीचे चले गया। फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ
वायुमंडलीय स्थिरता बढ़ने से 31 जनवरी को घना कोहरा होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 01-03 फरवरी के दौरान बारिश होने की संभावना है। जनवरी में सामान्य से 39% कम बारिश
इस बार जनवरी का महीना बारिश के लिहाज से फीका रहा। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, जनवरी में लखनऊ में 8.6 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि सामान्य तौर पर इस माह में 14.1 मिमी बारिश होती है। इस तरह राजधानी में सामान्य से लगभग 39 प्रतिशत कम बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम की 3 तस्वीरें- मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…