यूपी में दिल्ली का बदमाश रिहान एनकाउंटर में मारा गया:3 घंटे पहले युवक से लूट की थी; 127 दिन में 19वां बदमाश ढेर

यूपी के शामली में दिल्ली का 50 हजार का इनामी बदमाश रिहान एनकाउंटर में मारा गया है। मुठभेड़ से 3 घंटे पहले रिहान ने अपने साथी के साथ एक युवक से नकदी और मोबाइल फोन लूट लिए थे। इसके बाद पुलिस ने पूरे जिले में पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। रात 12:30 बजे दोनों बदमाशों को घेर लिया गया। पुलिस ने सरेंडर करने को कहा, लेकिन आरोपियों ने फायरिंग कर दी। इसमें सिपाही सुमित को गोली लग गई। इसके बाद जवानों ने फायरिंग की। पुलिस और बदमाशों के बीच करीब 30 से 35 मिनट तक मुठभेड़ चली। इस दौरान रिहान को गोली लग गई और वह जमीन पर गिर पड़ा, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। पुलिस रिहान को अस्पताल लेकर आई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह दिल्ली के जाकिर नगर, न्यू ओखला का रहने वाला था। उस पर 90 मुकदमे दर्ज थे। उसके पास से एक मेड इन इटली पिस्तौल और एक देसी पिस्तौल मिली है। मुठभेड़ कोतवाली क्षेत्र के यमुना नहर के पास हुई।

खबर अपडेट की जा रही है…