यूपी में कड़ाके की ठंड जारी है। आज शुक्रवार सुबह लखनऊ, कानपुर, बाराबंकी, उन्नाव, अलीगढ़ सहित 35 जिलों में घना कोहरा छाया है। बर्फीली हवा की वजह से यूपी में रात का तापमान शिमला (7°C) और जम्मू (4.4°C) से भी नीचे पहुंच गया है। पूरे प्रदेश में तापमान 10°C से नीचे रिकॉर्ड किया गया। इस दौरान हरदोई सबसे ठंडा रहा, यहां पारा 3°C रिकॉर्ड किया गया। रायबरेली में पारा 3.4°C, बरेली में 3.5°C और कानपुर नगर में 3.8°C और अलीगढ़ में 4°C दर्ज किया गया। इस बीच मौसम विभाग ने 18 जनवरी से बारिश का अलर्ट जारी किया है। आज शुक्रवार को मौसम विभाग ने 31 जिलों में कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में दृश्यता 50-100 मीटर रहने का अनुमान मौसम विभाग ने पहले ही जताया है। वहीं, 23 जिलों में कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में सुबह हल्की धुंध का अनुमान जताया है। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने कहा- पश्चिम की तरफ से आने वाली हवाओं के चलते आने वाले 5 से 6 दिनों में प्रदेश के कई जिलों में न्यूनतम तापमान 4-6 डिग्री तक कम हो सकता है। 19 जनवरी से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं बूंदा-बांदी के साथ छिटपुट बारिश भी हो सकती है। मौसम की तस्वीरें देखिए- गोरखपुर, लखनऊ समेत 50 से ज्यादा ट्रेनें लेट चल रही हैं। वंदे भारत जैसी VIP ट्रेनें भी तय समय से देरी से चल रही हैं। हवाई सफर पर भी कम विजिबिलिटी का असर पड़ा। करीब 10 फ्लाइट्स तय समय से देरी से उड़ीं। गुरुवार को कोहरे से 4 भीषण हादसे हुए, 1 की मौत
गुरुवार सुबह आगरा, बरेली, गाजियाबाद, गोंडा, हाथरस, संभल समेत 30 जिलों में घना कोहरा छाया रहा। कई जगह विजिबिलिटी 10 मीटर से भी कम हो गई। कोहरे के चलते 4 भीषण हादसों में एक की मौत हो गई, जबकि करीब 10 लोग घायल हो गए। पहला हादसा मेरठ में हुआ। यहां देर रात दो कारें टकरा गईं। हादसे में कार ड्राइवर को चोटें आईं। दूसरा- संभल में गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में बाइक जा घुसी। बाइक सवार की मौत हो गई। तीसरा- कुशीनगर में 3 ट्रक आपस में भिड़ गए। चौथा- बिजनौर में बस सड़क किनारे गड्ढे में गिर गई। इस दौरान 6 यात्री घायल हो गए। अगले तीन दिन मौसम कैसा रहेगा, जानिए यूपी में कोहरे की मार; जानिए कैसे बनता है कोहरा