यूपी में बारिश का 54 साल का रिकॉर्ड टूटा:लखनऊ में बादल छाए, सीतापुर में दौड़ा मगरमच्छ; आज 29 जिलों में बरसात का अलर्ट

यूपी के 29 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट है, बाकी जगह हल्की बारिश हो सकती है। लखनऊ में बुधवार सुबह बादल छाए हैं। मानसून ने सभी 75 जिलों को कवर कर लिया है। 18 जून को ललितपुर और सोनभद्र के रास्ते मानसून ने एंट्री ली थी। पूरा प्रदेश कवर करने में 7 दिन लग गए। प्रदेश में बारिश ने 54 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। 1 जून से अब तक 66.9 मिमी औसत बारिश हो चुकी है, जो सामान्य 53.7 मिमी से 25 फीसदी ज्यादा है। आंकड़ों पर नजर डालें, तो इतनी बारिश 1971 में हुई थी। उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश के बाद अमरोहा में गंगा नदी उफान पर है। इससे तिगरी गंगा घाट किनारे बनी पुरोहितों की झोपड़ियां डूब गईं। पहाड़ों पर बारिश से सहानपुर में मां शाकंभरी देवी के सामने से गुजर रही बरसाती नदी में मंगलवार सुबह बाढ़ आ गई, जिससे दर्शन पर रोक लगा दी गई। सीतापुर के लहरपुर में सोमवार रात ज्यादा बारिश से मगरमच्छ निकलकर सड़क पर आ गया, जिससे राहगीर इधर-उधर भागने लगे। मौसम से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-