यूपी में आंधी-बारिश का सिलसिला थम नहीं रहा। लखनऊ-अयोध्या में रविवार तड़के तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। बिजली भी कड़की। मौसम विभाग ने आज 26 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। आंधी और बिजली गिरने की भी संभावना जताई है। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया- आज से नया पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंट) एक्टिव हुआ है। इसके चलते मौसम में बदलाव आया है। अगले 5 दिनों तक आंधी-बारिश के आसार है। बारिश से तापमान में 4-5 डिग्री की गिरावट देखने को मिलेगी। पिछले 24 घंटे की बात करें तो ललितपुर-कुशीनगर में बारिश हुई। झांसी समेत 5 जिलों में आंधी चली। 43.6 डिग्री के साथ जालौन सबसे गर्म शहर रहा। 5 दिन में पारा 4°C तक लुढ़क गया है। 27 अप्रैल को बांदा में पारा 47.6°C पहुंच गया था। न्यूनतम तापमान की बात करें तो बिजनौर में पारा सबसे कम 18.4°C रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश में 4 दिनों में ज्यादातर शहरों में बारिश हुई है। आंधी-बारिश से 17 लोगों की मौत हो चुकी है। पूरे महीने की बात करें तो मई में सामान्य से अधिक बारिश होगी। शुरुआती 10 दिनों में लगातार सक्रिय विक्षोभों की वजह से लू से राहत रहेगी। मौसम की तस्वीरें- बारिश से फसलों को नुकसान, योगी बोले- अफसर फील्ड में उतरें
यूपी में बारिश से फसलों को नुकसान पहुंचा है। खासतौर पर सब्जियों की फसल प्रभावित हुई हैं। खीरा-ककड़ी, खरबूज और तरबूज को सबसे ज्यादा नुकसान होने की आशंका है। किसानों का कहना है कि बारिश के कारण फसलें सड़ सकती हैं। सीएम योगी ने बारिश से प्रभावित किसानों को मुआवजा देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा है कि वे फील्ड में जाकर नुकसान का सर्वे करें। जल्द रिपोर्ट तैयार कर शासन को सौंपें, ताकि किसानों को समय से और उचित मुआवजा दिया जा सके।