यूपी में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने आज, 18 जून को ललितपुर और सोनभद्र के रास्ते एंट्री ले ली है। चार साल बाद मानसून अपने तय समय पर आया। बुधवार को प्रदेश के 9 शहरों में बारिश हुई। मेरठ में शाम 5 बजे के बाद मौसम बदल गया। पहले देहात, फिर शहर में एक घंटे तेज बारिश हुई। अब तेज हवाएं चल रही हैं। बारिश से कमिश्नरेट दफ्तर, पुलिस लाइन में जलभराव हो गया। हरिनगर में नाले का गंदा पानी गलियों में भर गया। तापमान में एक डिग्री की गिरावट आई है। पारा 31 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। इधर, नेपाल के पहाड़ों पर हो रही बरसात से श्रावस्ती जिले में हथिया कुंडा नाले में बाढ़ आ गई है। पानी का बहाव तेज है। आसपास गांवों के लोग जान जोखिम में डालकर नाला पार करते रहे। ललितपुर के आसपास जिलों में बादल छाए रहे। ठंडी हवाएं चलती रहीं। सोनभद्र में बारिश हुई है। बुधवार सुबह बलिया, वाराणसी, बस्ती, जौनपुर में बारिश हुई थी। अब आसमान में काले बादल छाए हैं। बदायूं, मैनपुरी और सहारनपुर में भी बारिश हुई। मौसम विभाग ने आज 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया था। इसके अलावा 22 जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी जारी की थी। पिछले 48 घंटों में आंधी और बारिश से अब तक 45 लोगों की मौत हो चुकी है। 3 फोटो देखिए… कल 30 से ज्यादा जिलों में एक्टिव होगा मानसून
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया, सोनभद्र के चोपन और रेणुकूट समेत कई इलाकों में मानसून का प्रवेश हो गया है। 19 जून को प्रदेश के 30 से अधिक जिलों में मानसून सक्रिय हो जाएगा। यहां भारी बारिश की संभावना है। मानसून के कुछ बादल पश्चिमी-उत्तर की दिशा में बिहार के तरफ से भी यूपी की तरफ बढ़ रहे हैं। यह देर रात तक गोरखपुर को टच कर सकता है। कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने कहा- सोनभद्र और ललितपुर में मानसून की एंट्री हो चुकी है। अगले 2 से 3 दिनों में पूरे यूपी को कवर कर लेगा। 19 से 22 जून के बीच कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी है। अगले 4 दिन मौसम कैसा रहेगा, जानिए मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-