यूपी समेत देशभर में हाल ही में एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर के कई केस सामने आए। इनमें शादी के कुछ ही दिनों में या तो दूल्हे की हत्या कर दी गई या फिर पति ने ही पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करा दी। ऐसे मामलों से शादी की चाह रखने वाले युवाओं में डर-सा बैठ रहा है। वो इसी उधेड़बुन में हैं कि रिश्ता निभा पाएंगे या नहीं। यही वजह है शादी से पहले पुरुष साइकोलॉजिस्ट से सलाह ले रहे हैं। साइकोलॉजिस्ट का कहना है कि पहले ऐसे 4-5 केस आते थे, लेकिन हाल के दिनों में यह संख्या बढ़ी है। पहले पोस्ट मैरिज काउंसलिंग के केस ज्यादा आते थे। अब रोजाना 10-12 केस ऐसे आ रहे हैं, जिनमें लड़के जानना चाह रहे कि जिससे शादी करना चाहते हैं उसके मन में क्या चल रहा? या फिर उसके जीवन में कोई और तो नहीं। कैसे-कैसे मामले पहुंच रहे साइकोलॉजिस्ट के पास? क्या है ऐसे मामलों का समाधान? इन सभी सवालों के जवाब जानिए- पहले 4 ऐसे केस, जिनमें पुरुषों को धोखा मिला केस 1: यूपी का चर्चित मेरठ कांड, जिसमें नीले ड्रम ने काफी सुर्खियां बंटोरीं। लंदन से मेरठ आए मर्चेंट नेवी ऑफिसर सौरभ कुमार राजपूत की पत्नी मुस्कान रस्तोगी ने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर 3 मार्च, 2025 को हत्या कर दी। सौरभ और मुस्कान की 2016 में लव मैरिज हुई थी। फिलहाल, साहिल और मुस्कान दोनों जेल में हैं। केस 2: देवरिया में दुबई से लौटे नौशाद अहमद की पत्नी राजिया ने प्रेमी भांजे रुमान के साथ मिलकर 20 अप्रैल, 2025 को हत्या कर दी। शव को 2 टुकड़ों में काटकर ट्रॉली बैग में भर दिया। इसके बाद सूटकेस को घर से 55 किमी दूर फेंक दिया। हालांकि पत्नी ने एक गलती कर दी थी। उसने पति को उसी ट्रॉली बैग में भरा, जिसे वह दुबई से लेकर आया था। ट्रॉली बैग में एयरपोर्ट का बार कोड से पकड़ी गई। केस 3: जौनपुर के सरायमोहिउद्दीनपुर गांव में अरविंद बिंद ने पत्नी रीता देवी की शादी उसके प्रेमी यशवंत बिंद से करा दी। दरअसल, अरविंद की शादी 2023 में खेतासराय की रहने वाली रीता से हुई थी। शादी के बाद से ही रीता फोन पर किसी से बात करती थी। एक दिन अरविंद ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। 16 जून, 2025 को अरविंद ने रीता के प्रेमी यशवंत को बुलाया। दोनों को मंदिर ले जाकर शादी करा दी। केस 4: गोंडा के बहादुरडीह में हरिश्चंद्र की पत्नी करिश्मा का अफेयर चल रहा था। उसने कई बार पत्नी को समझाया। नहीं मानने पर 20 जून, 2025 को करिश्मा और उसके प्रेमी शिवराज चौहान को मंदिर लेकर पहुंचा। उसकी मांग धुली और शिवराज से सिंदूर भरवा दिया। करिश्मा के 11 साल का लड़का और 7 साल की लड़की है। बेटी को करिश्मा साथ लेकर गई है। बेटा देने से हरिश्चंद्र ने मना कर दिया। ऐसे ही घटनाओं को देखकर युवा प्री मैरिज काउंसलिंग ले रहे हैं। डीडीयू (दीनदयाल उपाध्याय) गोरखपुर में मनोविज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. प्रियंका गौतम बताती हैं- ऐसे मामलों को देखकर शादी को लेकर लोगों के मन में कई तरह के सवाल उठ रहे। वो शादी को लेकर डर रहे हैं। प्रियंका बताती हैं कि पहले जो केस आते थे, वो शादी के बाद आते थे। पति-पत्नी में लड़ाई झगड़े या फिर सास-बहू में लड़ाई झगड़े के, लेकिन अब ट्रेंड बदल गया है। कंसल्टेंट क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट सुजाना जॉन बताती हैं कि हर दिन 5-6 केस आते हैं, जिनमें लड़के शादी से पहले काउंसलिंग चाह रहे हैं। वह कहती हैं- पहली चीज ये है कि परेशानी क्या है देखना जरूरी है। आजकल का यूथ जल्दी-जल्दी डिसीजन लेता है। अगर किसी पर वो अट्रैक्ट होता है, तो तुरंत शादी का डिसीजन लेता है। बाद में दिक्कत होने पर छोड़ देता है। इसलिए हम यूथ को कहते हैं, वो पहले ही जज कर ले कि हमारी बन पाएगी या नहीं। काउंसलिंग में हम बताते हैं कि आपका कल्चर अलग है, दिक्कत होगी। किसी को भी मेंटली या फिजिकली नुकसान मत पहुंचाइए। जिनकी शादी हो चुकी है, उनको भी समझाते हैं कि थोड़ा टाइम लेकर देख लीजिए, चीजें बदल जाएंगी। डॉ. प्रियंका गौतम बताती हैं- हाल की घटनाओं ने लड़कों के दिमाग पर नेगेटिव इम्पैक्ट डाला है। इस वजह से वो शादी को लेकर तमाम तरह के सवाल खुद से ही कर रहे हैं। प्री-मैरिज काउंसिल के मामले तेजी से बढ़े हैं। शादी से पहले लड़के सवाल कर रहे हैं कि जिससे शादी होगी उसका कोई अफेयर तो नहीं। या फिर वह किसी दबाव में आकर शादी कर लें और फिर प्रेमी के साथ चले जाएं। लड़की एडस्ट कर पाएगी या नहीं। जिला अस्पताल गोरखपुर के मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. अमित शाही बताते हैं- लोगों में डर तो है, लेकिन खुलकर अभी भी बात नहीं कर रहे। शहरों में ये चलन बढ़ा है कि लोग शादी से पहले काउंसलिंग करा रहे हैं। लेकिन, गांवों में इस तरह की चीजें अभी नहीं हो रही हैं। क्या है प्री मैरिज काउंसलिंग ?
शादी से पहले की थेरेपी। दरअसल, शादी का फैसला लेने जा रहे युवा इसके बाद होने वाली समस्याओं पर चर्चा करते हैं। इसमें पैसों से लेकर लाइफ में क्या हालात होंगे, उस पर बातचीत करते हैं। एक-दूसरे के व्यवहार और कमजोरियों को जानने का मौका मिलता है। काउंसलर की मदद से शादी के पहले ही कमियों को दूर करके आगे आने वाली समस्याओं से पहले ही बच सकते हैं। ऐसे मामलों का समाधान क्या?
डॉ. प्रियंका गौतम का कहना है कि शादी से पहले अब लोग काफी जांच-परख करने लगे हैं। हालांकि, सब कुछ परफेक्ट नहीं मिलता। हर इंसान अपने पार्टनर को परफेक्ट चाहता है। इस वजह से लोग शादी में देरी कर रहे हैं। जिससे उनकी उम्र भी बढ़ रही है। कुछ लोग तो पर्सनैलिटी टेस्ट तक करवाते हैं। बहुत से ऐसे आते हैं जो अपने पार्टनर के मन में क्या चल रहा है, यह जानना चाहते हैं। कुछ लोग सोशल मीडिया को देखकर जज करने लगे हैं। डॉ. प्रियंका गौतम का कहना है कि समाधान परफेक्ट तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता। लेकिन, अगर किसी को भी अपने पार्टनर से समस्या है तो वो खुलकर बात करें। जहां जरूरत हो, वहां पर काउंसलिंग कराएं। शादी से पहले या बाद में समझ और भरोसा दोनों बहुत जरुरी हैं। ———————— ये खबर भी पढ़े… यूपी पुलिस में आ रही रीलबाजों की फौज, सोशल मीडिया पर वायरल नए सिपाहियों की रील्स, अफसरों को पुलिस की इमेज की चिंता यूपी पुलिस में 60 हजार से ज्यादा सिपाहियों की भर्ती हुई है। इनके आने से पुलिस फोर्स को नई ताकत मिली है। लेकिन, सोशल मीडिया पर नया ट्रेंड भी शुरू हो गया है। नए सिपाहियों की इंस्टाग्राम और दूसरे प्लेटफॉर्म्स पर बनाई गई रील्स वायरल हो रही हैं। इनमें वे वर्दी में फिल्मी अंदाज में नजर आ रहे हैं। इस रीलबाजी को लेकर पुलिस के सीनियर अफसरों की चिंता भी बढ़ गई है। जानकार इसे पुलिस की इमेज के लिए ठीक नहीं मान रहे। पढ़ें पूरी खबर…