यूपी में युवक 17 घंटे गंगा नदी में फंसा रहा:मथुरा में यमुना डेंजर लेवल पार; मुरादाबाद में 28 गांव डूबे; जानिए कल का मौसम अपडेट

यूपी के लिए अच्छी खबर है। बंगाल की खाड़ी में नया वेदर सिस्टम एक्टिव हुआ है। इससे फिर मानसूनी बारिश की एक्टिविटी बढ़ गई है। 22 से 25 अगस्त के बीच अच्छी बारिश का अलर्ट है। फर्रुखाबाद में एक युवक 17 घंटे तक गंगा नदी में फंसा रहा। वह बहते हुए ऐसी जगह पहुंच गया था, जहां पानी कम था और बड़ी-बड़ी घास उग आई थीं। गुरुवार को पुलिस ने स्टीमर से उसका रेस्क्यू किया है। मथुरा में यमुना नदी डेंजर लेवल को पार कर गई है। यहां जलस्तर 166.17 मीटर पहुंचा है, जो खतरे के निशान से .17 मीटर ऊपर है। गोकुल बैराज से 97362 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। प्रति घंटे 10 सेमी की स्पीड से यमुना का लेवल बढ़ रहा है। गुरुवार को कानपुर, लखनऊ, सुल्तानपुर, अयोध्या समेत 10 से ज्यादा शहरों में बारिश हुई। सुल्तानपुर में इतनी तेज बारिश थी कि मेडिकल कॉलेज के वार्डों में पानी भर गया। हाल ही में यह बिल्डिंग हैंड ओवर की गई है। मरीजों और तीमारदारों को काफी दिक्कत हुई। हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के मतनौरा गांव के बाहर खेत में 15 फीट का अजगर निकल आया। यह देख किसान भागने लगे। वनकर्मियों ने करीब 70 किलो वजनी अजगर का रेस्क्यू किया। मुरादाबाद में रामगंगा नदी ने कहर बरपा दिया है। 28 गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। सबसे भयावह स्थिति मुंडापांडे ब्लॉक में है। कई किसानों की जमीन का बड़ा हिस्सा भी नदी में कटकर बह गया। फर्रुखाबाद में गंगा खतरे के निशान से 20 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। 100 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। कंपिल-बदायूं मार्ग पर तीन जगह सड़क बह गई। एक जगह लोगों ने पाइप लगा दिए हैं। अब उसी के सहारे लोग रोड को पार कर रहे हैं। कन्नौज में गंगा खतरे के निशान के करीब पहुंच गई है। इसके चलते चार गांवों में बाढ़ का पानी भर गया है। लोग सड़क किनारे तिरपाल डालकर रहने को मजबूर हैं। कानपुर में बैराज पर गंगा का जलस्तर 114.79 मीटर पहुंच गया है। यह खतरे के निशान से महज 21 सेंटीमीटर कम है। नरौरा से 1,34,584 और हरिद्वार से 1,34,433 क्यूसेक पानी आया। दबाव बढ़ने के चलते बैराज के सभी 30 गेट खोलकर 4,36,807 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। मौसम विभाग ने आज 50 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। अब तक प्रदेश में कोटे के बराबर बारिश हो चुकी है। अब तक 521.8 मिमी बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने 520 मिमी बारिश का अनुमान जताया था। तस्वीरें देखिए- आज से एक्टिव हो रहा नया वेदर सिस्टम मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में 21 अगस्त से एक नया वेदर सिस्टम सक्रिय हो रहा है। साथ ही मानसूनी रेखा फिर से यूपी की ओर खिसकी है। इसके असर से हवाएं बंगाल की खाड़ी और अरब सागर दोनों से यूपी में पर्याप्त मात्रा में नमी लेकर आएंगी। अगले तीन-चार दिन यूपी में अच्छी बारिश होगी। 22 अगस्त को कैसा रहेगा मौसम? बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, आगरा, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर के आसपास भारी बारिश की संभावना है। UP में बारिश से जुड़ी पल-पल की अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए….