मुजफ्फरनगर में एक युवक ने शादी से तीन दिन पहले युवती की गला रेतकर हत्या कर दी। फिर आरोपी ने उसी चाकू से अपना भी गला काटकर आत्महत्या कर ली। लड़की की 8 फरवरी को शादी थी। घर में तैयारी चल रही थी। दोनों के घर आमने-सामने हैं। साथ में गुड़गांव में प्राइवेट नौकरी करते थे। वारदात के बाद परिवारों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, दोनों एक दूसरे से प्रेम करते थे। उनके बीच करीब 3 साल से अफेयर था। पुलिस ने परिवार और गांव वालों से मामले की जानकारी ली। लड़के के परिजनों ने ऑनरकिलिंग का आरोप लगाया है। पुलिस से मौके पर नोकझोंक भी हुई। मामला जानसठ थाना क्षेत्र के गांव भलवा का है। अब जानिए पूरा मामला.. मुजफ्फरनगर में भलवा गांव निवासी विजयपाल की 27 साल की बेटी प्रगति की शादी 8 फरवरी को सरधना में होनी थी। वह गुड़गांव की एक कंपनी में नौकरी करती थी। दो दिन पहले प्रगति गुड़गांव से लौटी थी। घर में शादी की रस्में चल रही थीं और मेहमानों का आना-जाना शुरू हो चुका था। गुरुवार पड़ोस में रहने वाला रोहित प्रगति के घर पहुंचा। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, रोहित ने चाकू से प्रगति पर हमला बोल दिया। जब वह गिर गई तो बेरहमी से उसका चाकू से गला रेत दिया। लहूलुहान प्रगति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। लड़की के मरते ही रोहित ने उसी चाकू से अपने गले पर भी वार कर लिया, जिससे उसकी भी मौत हो गई। गांव में तनाव, फोर्स तैनात की गई
घटना की सूचना मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। मौके पर भारी पुलिस बल के साथ एसपी देहात आदित्य बंसल, डीएसपी रूपाली राव और थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह सहित आला अधिकारी पहुंचे। मौके से साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक विशेषज्ञों को बुलाया गया। गांव में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। रोहित के परिजनों ने आरोप लगाया कि लड़की पक्ष ने ऑनरकिलिंग की है। पुलिस ने बामुकिल समझा-बुझाकर मौके से शव उठवाए। शादी वाले घर में मातम, गांव में पसरा सन्नारा जिस घर से बेटी की डोली उठनी थी, वहां से अब अर्थी उठने की तैयारी हो रही है। हत्या और सुसाइड की वारदात से गांव में सन्नाटा पसरा है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आरोपी ने पूरी योजना के साथ इस वारदात को अंजाम दिया ताकि शादी रुक सके। फिलहाल पुलिस परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया दोनों गुरुग्राम में एक साथ नौकरी करते थे। प्रगति की शादी कहीं और तय हो गई थी। दोनों एक ही समुदाय से थे। उनके घर आमने-सामने हैं। शुरुआती जांच में अफेयर का मामल लग रहा है। फॉरेंसिक टीम जांच कर रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तहरी के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। —————————- ये खबर भी पढ़िए… पति की मौत के बाद पत्नी ट्रेन के नीचे आई,VIDEO:कानपुर में जवान ने 3 सेकेंड में बचाया; ट्रैक-ट्रेन के बीच फंस गई थीं कानपुर में चलती ट्रेन में चढ़ते वक्त बुजुर्ग महिला का पैर फिसला और उनका एक हाथ ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच फंस गया। महिला पहिए के नीचे जाने ही वाली थी, तभी RPF जवान ने उन्हें खींच लिया। पूरी घटना सिर्फ 3 सेकेंड में हुई। घटना कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन की बुधवार देर रात 2 बजे की है। स्टेशन पर लगे CCTV में पूरी घटना कैद हो गई। पढ़ें पूरी खबर…