यूपी में शीतलहर का कहर जारी है। 19 जिलों में घना कोहरा छाया है। हालात ऐसे हैं कि ओस की बूंदें रिमझिम बारिश जैसी पड़ रही हैं। बुधवार को लखनऊ, गोंडा, संभल, चंदौसी समेत 19 जिलों में घना कोहरा पड़ रहा है। कई जगहों पर विजिबिलिटी शून्य रिकार्ड की गई। सड़कों पर कुछ दिखाई नहीं दे रहा है। गाड़ियां रेंग रही हैं। 7.2°C न्यूनतम तापमान के साथ इटावा प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। वहीं, अयोध्या, लखीमपुर खीरी, बुलंदशहर में पारा 8°C दर्ज किया गया। पहाड़ों पर बर्फबारी और पछुआ हवाओं ने लोगों को घरों में दुबक कर रहने को मजबूर कर दिया है। ठिठुरन और गलन से राहत के लिए लोग अलाव ताप रहे हैं। जरूरी काम से सड़कों पर निकले लोग शॉल, जैकेट और गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आ रहे हैं। इस बीच मौसम विभाग ने प्रदेश में और भी ज्यादा घने कोहरे और ठंड का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही आने वाले 2 दिनों में न्यूनतम तापमान में लगभग 2°C तक गिरावट आने की संभावना जताई है। लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- अगले दो दिनों में पछुआ हवाओं की रफ्तार बढ़ेगी, जिससे तापमान और नीचे जा सकता है। हालांकि, तेज हवाओं के कारण कोहरे की तीव्रता में धीरे-धीरे कमी आने की संभावना है। मौसम की तस्वीरें देखिए- 4 दिन में 30 से ज्यादा हादसे, 150 से ज्यादा वाहन टकराए
कोहरे और शून्य दृश्यता की वजह से पिछले चार दिनों में 30 से ज्यादा हादसे हुए। इस दौरान 150 से ज्यादा वाहन टकराए। 28 लोगों की मौत हो गई। मंगलवार सुबह मथुरा में कोहरे की वजह से यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा हुआ था। इसमें 8 बसें और 3 कारें टकराईं। बाद में इनमें आग लग गई। इस दौरान 13 लोग जिंदा जल गए। 2 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…