यूपी में 11 IPS अफसरों के ट्रांसफर:प्रयागराज से तरुण गाबा हटाए गए, जोगेंदर कुमार नए कमिश्नर

यूपी में 11 आईपीएस अफसरों के ट्रांसफर कर दिए गए हैं। प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा को लखनऊ का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। आशुतोष कुमार को पीएसी हेडक्वॉर्टर से हटाकर लखनऊ परिक्षेत्र का IG बनाया गया है। उपेंद्र कुमार अग्रवाल को पीएसी हेडक्वॉर्टर भेजा गया है। वहीं, हरीश चंद्र को कानपुर कमिश्नरेट के अपर पुलिस आयुक्त से ट्रांसफर कर कानपुर परिक्षे6 का ही DIG बनाया गया है। संजीव त्यागी को आगरा के अपर पुलिस आयुक्त पद से हटा कर लखनऊ में कारागार प्रशासन एवं सुधार का DIG बनाया गया है। प्रदीप गुप्ता को दूरसंचार के DIG से कारागार प्रशासन एवं सुधार का DIG बनाया गया है। हेमंत कुटियाल को SSF का DIG बनाया गया है। रामबदन सिंह को गौतमबुद्धनगर के DIG पद से हटाकर आगरा कमिश्नरेट भेजा गया है। रमेश प्रसाद गुप्ता को लाजिस्टिक के SP से हटाकर मुरादाबाद में 24वीं वाहिनी पीएसी का सेनानायक बनाया गया है। वहीं, अमित कुमार सेकेंड को मुरादाबाद में 24वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक पद से हटाकर लखनऊ में 35वीं वाहिनी का सेनानायक बनाया गया है। तरुण गाबा 2001 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। अब तक वह यूपी में 7 जिलों के पुलिस प्रमुख रह चुके हैं। 3 साल तक गवर्नर के एडीसी और 7 साल तक सीबीआई में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। सीबीआई में रहते हुए उन्होंने चर्चित व्यापम घोटाले की जांच में अहम भूमिका निभाई थी। देखें लिस्ट… खबर अपडेट हो रही है…