यूपी में 16 IAS अफसरों के ट्रांसफर:महाकुंभ में भगदड़ मचने वाली है…कहने वाले वीवी पंत लखनऊ के नए कमिश्नर

उत्तर प्रदेश में शासन ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 16 IAS अधिकारियों के तबादले और कई को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। इनमें 11 महिला आईएएस अधिकारी हैं। लखनऊ की मंडलायुक्त रोशन जैकब को हटा दिया गया है। लखनऊ के साथ प्रयागराज और बरेली के मंडलायुक्त भी बदल दिए गए हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला कल्याण और परिवहन विभागों में भी नई तैनाती की गई है। मुख्य सचिव एसपी गोयल स्वास्थ कारणों से अभी छुट्‌टी पर हैं। CM योगी आदित्यनाथ से सलाह लेने के बाद कार्यवाहक मुख्य सचिव दीपक कुमार और प्रमुख सचिव संजय प्रसाद ने तबादला सूची तैयार की है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन और औषधि प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव रंजन कुमार का कद घटाया गया है। उनसे खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग का कार्यभार लेकर केवल आयुष विभाग का प्रमुख सचिव बनाया है। गोयल ने 31 जुलाई को कार्यभार संभाला था। इसके बाद वह बीमारी के कारण लंबी छुट्टी पर भी चले गए थे। विजय विश्वास पंत बने लखनऊ के नए मंडलायुक्त
लखनऊ मंडल की कमान विजय विश्वास पंत को दी गई है। अब तक वे प्रयागराज के मंडलायुक्त थे। लखनऊ की कमिश्नर रहीं रोशन जैकब का बीते दिनों बाढ़ राहत शिविर में शरणार्थियों को केवल चार पूड़ी सब्जी देने वाले कर्मचारियों को डांट लगाते वीडियो वायरल हुआ था। रोशन जैकब को अब खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग का सचिव नियुक्त किया है। इस विभाग में कोई प्रमुख सचिव नहीं नियुक्त है, रोशन जैकब ही विभाग की कमान संभालेंगी। इससे पहले रोशन जैकब जब भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग की सचिव थी, उस दौरान भी विभाग में कोई प्रमुख सचिव तैनात नहीं किया गया था। दोनों ही विभाग के मंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ खुद हैं। महाकुंभ में विजय विश्वास पंत वायरल हुए थे
महाकुंभ भगदड़ में 37 लोगों की मौत का दावा सरकार ने किया था। 29 जनवरी को मौनी अमावस्या थी। 28 जनवरी की देर रात संगम नोज पर करीब 10 लाख लोग इकट्ठा हो गए थे। फोर्स कम थी और कुछ ही घंटों में साधुओं का अमृत स्नान भी होना था। भगदड़ के बाद एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कमिश्नर विजय विश्वास पंत उन लोगों को चेतावनी देते नजर आ रहे हैं जो कि संगम नोज पर सो रहे थे। विजय विश्वास पंत कहते हैं, ’सभी श्रद्धालु सुन लें, यहां लेटे रहने से कोई फायदा नहीं है। जो सोएगा, वो खोएगा। उठिए-उठिए स्नान करिए। ये आपके सुरक्षित रहने के लिए है। बहुत लोग और आएंगे और भगदड़ मचने की संभावना है। आपसे निवेदन है कि उठें, उठें, उठें सोएं न।’ सौम्या अग्रवाल को प्रयागराज की जिम्मेदारी सौंपी गई
सौम्या अग्रवाल को प्रयागराज का नया मंडलायुक्त नियुक्त किया गया है। उनका मुख्य फोकस संगम नगरी में आगामी बड़े आयोजनों और इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स की मॉनिटरिंग पर रहेगा। वन एवं पर्यावरण सचिव रही अनामिका सिंह को बरेली का नया मंडलायुक्त बनाया गया है। सुहास एलवाई को मिला अतिरिक्त प्रभार
खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव सुहास एलवाई को अतिरिक्त प्रभार मिला है। उन्हें युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल के महानिदेशक का चार्ज भी मिल गया है। 2007 बैच के IAS अफसर सुहास एलवाई मूल रूप से कर्नाटक में शिमोगा जिले के रहने वाले हैं। कंप्यूटर साइंस में बीटेक सुहास पैरा ओलिंपिक में देश के नाम कई मेडल जीते हैं। ब्यूरोक्रेट के तौर पर भी पाई ख्याति बैडमिंटन में तमाम पदक जीते मंत्री गुलाब देबी से IAS कंचन की नहीं बन रही थी
2005 बैच की आईएएस कंचन वर्मा दिसंबर 2023 से स्कूल शिक्षा महानिदेशक के पद पर तैनात थी। सूत्रों के मुताबिक माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी और बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह से उनकी पटरी मेल नहीं खा रही थी। बीएसए के ट्रांसफर और स्कूलों के मर्जर सहित अन्य मुद्दों पर भी तालमेल का अभाव देखने को मिला। लिहाजा सरकार ने उनका तबादला राजस्व परिषद में आयुक्त पद पर कर दिया है। किंजल सिंह को मिली प्राइम पोस्टिंग
2008 बैच की आईएएस एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की महानिदेशक किंजल सिंह को एक बार फिर प्राइम पोस्टिंग मिली है। किंजल सिंह मार्च 2023 से महानिदेशक पद पर तैनात थी। उनका तबादला भी ड्यू चल रहा था। किंजल सिंह को परिवहन आयुक्त जैसा महत्वपूर्ण पद दिया है। बी चंद्रकला की मुराद पूरी, अनामिका सिंह को इनाम मिला ब्रजेश नारायण सिंह रिटायरमेंट से 14 दिन पहले साइड लाइन
2015 बैच के प्रमोटी आईएएस ब्रजेश नारायण सिंह को सरकार ने इसी साल जनवरी में परिवहन आयुक्त नियुक्त किया था। सूत्रों के मुताबिक परिवहन विभाग में उनके कामकाज से विभागीय मंत्री दयाशंकर सिंह और सीएम खुद खुश नहीं थे। ब्रजेश नारायण को हटाकर सामान्य प्रशासन विभाग में सचिव तैनात किया है। रिटायरमेंट से 14 दिन पहले उन्हें हटाकर साइड लाइन किया है। वह इसी महीने की 30 तारीख को सेवानिवृत्त होने वाले हैं। अब देखें पूरी लिस्ट… —————–