योगी सरकार ने गुरुवार शाम 51 PCS (प्रांतीय सिविल सेवा) अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस फेरबदल में 30 जिलों के ADM (अपर जिलाधिकारी) स्तर के अधिकारियों को नई तैनाती दी गई है। तीन यूनिवर्सिटी के कुल सचिव भी बदले गए हैं। जारी आदेश के अनुसार, महाराजगंज में ADM वित्त एवं राजस्व (FR) पंकज वर्मा को मथुरा का नया ADM FR बनाया गया है। वहीं, पीसीएस योगानंद पांडेय को अयोध्या का नया ADM सिटी नियुक्त किया गया है। वे अभी तक मथुरा में ADM FR थे। बुलंदशहर में ADM प्रशासन प्रशांत कुमार भारती को अब महाराजगंज का नया ADM FR बनाया गया है। शामली के ADM FR संतोष कुमार सिंह को बरेली भेजा गया है। वे अब यहां ADM FR काम संभालेंगे। अयोध्या के ADM सिटी सलिल कुमार पटेल को सहारनपुर का नया ADM FR बनाया गया है। ADM प्रशासन सहारनपुर अर्चना द्विवेदी को एडिशनल कमिश्नर आजमगढ़ के पद पर तैनात किया गया है। साथ ही, पीसीएस रजनीश कुमार मिश्रा, जो ADM FR सहारनपुर थे, उन्हें शाहजहांपुर का नया ADM प्रशासन नियुक्त किया गया है। तीन विश्वविद्यालयों के रजिस्ट्रार बदले
राज्य सरकार ने तीन विश्वविद्यालयों के रजिस्ट्रार (कुलसचिव) बदले हैं। लखनऊ में स्थानीय निकाय के सहायक निदेशक गिरीश कुमार द्विवेदी को मुरादाबाद में गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय का कुलसचिव बनाया गया है। इसी तरह मैनपुरी के एसडीएम राम नारायण का ट्रांसफर मिर्जापुर किया गया है। वे अब मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय के कुलसचिव बने हैं। झांसी के एसडीएम परमानंद सिंह को बलरामपुर में मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय का कुल सचिव बनाया गया है। देखें लिस्ट… ———— यह खबर भी पढ़िए:- रामगोपाल यादव बोले– विंग कमांडर व्योमिका सिंह जाटव:जाति बताकर कहा– भाजपा ने उन्हें राजपूत समझकर कुछ नहीं कहा, सोफिया मुस्लिम, इसलिए कमेंट किया ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ीं कर्नल सोफिया के बाद अब विंग कमांडर व्योमिका सिंह के बारे में विवादित टिप्पणी सामने आई है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के चाचा रामगोपाल यादव ने गुरुवार को उनके लिए जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। इनमें कुछ ऐसे शब्द हैं, जो हम लिख नहीं सकते हैं। यूपी के मुरादाबाद में रामगोपाल ने कहा, ‘विंग कमांडर व्योमिका सिंह हरियाणा की जाटव है…, *** हैं। लेकिन भाजपा ने राजपूत समझकर व्योमिका के बारे में कुछ नहीं कहा, जबकि मुसलमान होने पर भाजपा के मध्य प्रदेश मंत्री ने कर्नल सोफिया कुरैशी काे गाली दी।’ पढ़ें पूरी खबर…