यूपी में गंगा और यमुना समेत 10 से ज्यादा नदियां उफान पर हैं। फर्रुखाबाद में गंगा खतरे के निशान के ऊपर बह रही है। दो दिन में 6 पक्के मकान नदी में समा गए हैं। बलिया में सरयू नदी की बाढ़ में कार और बाइक डूब गई हैं। उन्नाव में पांडू नदी का पानी बस्तियों में घुस गया है। गलियों में नावें चल रही हैं। गोंडा में घाघरा नदी के बाढ़ के पानी के साथ मगरमच्छ रिहाइशी इलाके में पहुंच गया। गांव वाले डर की वजह से घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। इधर, मंगलवार तड़के लखनऊ, वाराणसी और प्रयागराज समेत 10 शहरों में हल्की बारिश हुई। लखीमपुर और बरेली में कक्षा 8 तक के सभी स्कूलों में छुट्टी कर दी गई। मौसम विभाग (IMD) ने आज 49 शहरों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। बारिश की वजह से यूपी होमगार्ड भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) की तारीख बदल दी गई है। पहले यह 8 सितंबर से होनी थी। अब यह 14 सितंबर से शुरू होगी। बारिश-बाढ़ की तस्वीरें देखिए… लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- बंगाल की खाड़ी में बना बारिश का सिस्टम मध्य प्रदेश की तरफ बढ़ रहा है। इसके असर से यूपी में तेज बारिश हो रही है। अगले 24 घंटे तक मानूसनी गतिविधियां बरकरार रहेंगी। इसके बाद यह सिस्टम कमजोर पड़ जाएगा। पूरे प्रदेश में बारिश लगभग थम जाएगी।
आज किन-किन जिलों में बारिश का अलर्ट यूपी में बारिश और बाढ़ के पल-पल के अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-
आज किन-किन जिलों में बारिश का अलर्ट यूपी में बारिश और बाढ़ के पल-पल के अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-