CBSE बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। यूपी में कुल 80% स्टूडेंट पास हुए। लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से 9 प्रतिशत ज्यादा रहा। एग्जाम में लड़कियों का पासिंग प्रतिशत 85.82, जबकि लड़कों का 76.10% रहा। उत्तर प्रदेश के रीजनल सेंटर में सबसे ज्यादा नोएडा के 81.29%, जबकि सबसे कम प्रयागराज के 79.53% स्टूडेंट ने बाजी मारी। वहीं तीसरे रीजन देहरादून का रिजल्ट सबसे ज्यादा 83.45% के साथ 13वें नंबर पर रहा। मेरठ के करन पिलानिया के 500 में से 499 अंक आए हैं। उनके 99.80 % मार्क्स हैं। स्कूल प्रशासन का दावा है कि करन इंडिया की टॉपर स्टूडेंट की लिस्ट में हो सकते हैं। करन के पिता बबलू सिंह बीएसएफ में हैं। फिलहाल वे जम्मू के राजौरी में बॉर्डर पर तैनात हैं। बेटे ने 12वीं में मोर्चा मारा तो वह बेहद खुश हो गए। यूपी रीजनल सेंटर में प्रयागराज 17वें और नोएडा 16वें नंबर पर रहा। देश के 17 रीजनल सेंटर की बात करें तो 99.60 प्रतिशत के साथ त्रिवेंद्रम टॉप पर है। दूसरे नंबर पर 99.32 प्रतिशत के साथ विजयवाड़ा, 97.39 प्रतिशत के साथ चेन्नई तीसरे नंबर पर रहा। CBSE बोर्ड 12th रिजल्ट देखने लिए यहां क्लिक करें…