यूपी में IPS को उठाकर कीचड़ में पटका, VIDEO:पुलिसवालों ने एक-दूसरे के कपड़े फाड़े, घसीटा; डीजे पर जमकर नाचे

यूपी में आज पुलिसकर्मी होली खेल रहे हैं। झांसी में SSP बीबी जीटीएस मूर्ति ने पुलिसकर्मियों के साथ डांस किया। उन्हें रंग लगाया। पुलिसकर्मियों ने उन्हें उठाकर डांस कराया। उन्हें कीचड़ में पटक दिया और घेरकर पानी डाला। इसके बाद पुलिसवालों ने कपड़ा फाड़ होली खेली। एक-दूसरे को कीचड़ में घसीटा। ‘मुझको राणा जी माफ करना’ और ‘सपने में मिलती है ओ कुड़ी…’ जैसे गानों पर जमकर थिरके। इस दौरान उन पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी से रंग और पानी डाला गया। इधर, सहारनपुर पुलिस लाइन में भी कपड़ा फाड़ होली हुई। होली खेलने के लिए पुलिसवालों ने एक गड्‌ढा खोदा। फिर उसमें पानी डालकर पुलिसवालों को उठाकर-उठाकर उसमें फेंका। लखनऊ में हजरतगंज कोतवाली से पुलिस लाइन तक शोभायात्रा निकाली गई। इसमें पुलिसकर्मी नाचते-गाते नजर आए। महिला पुलिसकर्मियों ने ‘गोली चल जावेगी…’ हरियाणवी गाने पर डांस किया। इस दौरान गुलाल का पटाखा भी फोड़ा गया। होली के जश्न की तस्वीरें देखिए- प्रदेश में पुलिसवालों की होली से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…