सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को लखनऊ में कैबिनेट की बैठक हुई। इसमें 23 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के विभाग से जुड़े तीन प्रस्तावों को भी मंजूरी मिली। इनमें से एक मथुरा के छाता में एथेनॉल प्लांट लगाने का प्रस्ताव शामिल है। प्लांट में गन्ने, मक्का और धान से एथेनॉल तैयार किया जाएगा। गन्ना मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने बताया कि यह प्लांट साल में करीब 11 महीने चलेगा। इसमें करीब 200 करोड़ की लागत आएगी।
खबर लगातार अपडेट की जा रही है…