यूपी में आज होली मनाई जा रही है। सुबह होते ही रंगों की बौछार शुरू हो गई। हर जगह अबीर-गुलाल उड़ रहे हैं। सीएम योगी का आज अलग ही स्वैग दिख रहा है। वे काला चश्मा पहनकर होली खेल रहे हैं। इससे पहले सीएम ने गायों को गुड़ खिलाया और अबीर लगाया। सांसद रवि किशन ने स्वयंसेवकों को अबीर लगाया और फगुआ भी गाया। अयोध्या में रामलला पर फूलों की होली खेली गई। वृंदावन में श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ है। लोग गुलाल और रंग से होली खेल रहे हैं। वाराणसी में हजारों लोग डीजे की धुन पर थिरक रहे हैं। इसमें विदेशी भी शामिल हैं। लोग एक-दूसरे को दौड़ा-दौड़ाकर रंग लगा रहे हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव सैफई में हैं, जहां वे परिवार और समर्थकों के साथ होली मनाएंगे। होली के रंग की तस्वीरें देखिए- प्रदेश में होली से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…