योगी ने पेड़ के साथ सेल्फी ली, गुब्बारे छोड़े:गोरखपुर से पौधरोपण अभियान की शुरुआत, प्रदेश में 35 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे

यूपी में रविवार को 35 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। सीएम योगी ने सुबह 8:30 बजे गोरखपुर से अभियान की शुरुआत की। उन्होंने गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे के पास नीम, पीपल और बरगद के पौधे लगाए। पौधारोपण के बाद सीएम ने आईफोन से सेल्फी ली। इस दौरान सांसद रवि किशन मोबाइल की स्क्रीन देखते रहे। इशारे में उन्होंने बताया कि अब फोटो ठीक आ रही है। इसके बाद सीएम ने सेल्फी स्टिक से तस्वीर क्लिक की। इस बार पौधारोपण अभियान की थीम ‘एक पेड़ मां के नाम’ रखी गई है। CM योगी से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लाग से गुजर जाइए…