सीएम योगी ने बरेली बवाल पर कहा- अराजकता कतई स्वीकार नहीं है। बिना मांगे जहन्नुम का टिकट कटवा देंगे। लातों के भूत बातों से नहीं मानते। इनको लगता है सरकार अब भी झुककर काम करेगी। इन मूर्खों को यह भी नहीं पता कि आस्था को प्यार नहीं किया, सम्मान दिया जाता है। जिन बच्चों के हाथों में कलम होनी चाहिए। उनके हाथों में आई लव मोहम्मद का पोस्टर देकर अराजकता फैला रहे हैं। सीएम योगी ने कहा- जब 8 साल में कुछ नहीं कर पाए। अब नए तौर-तरीके अपना रहे हैं। वह जितना सोचते हैं, उसकी ज्यादा हमारी तैयारी रहती है। दुस्साहस करोगे तो वैसे ही पिटोगे, जैसे बरेली में पीटे हो। भय का माहौल पैदा किया जा रहा है। ड्रोन के नाम पर भय पैदा करेगा। उसके गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई होगी। उनकी संपत्ति जब्त होगी। आपकी भी जिम्मेदारी बनती है। व्यापक जनजागरूकता में भी होनी चाहिए। अगर कोई आपके गांव, कस्बे, मुहल्ले में भय और दहशत का माहौल पैदा कर रहा है तो उसे रोके, समझाओ। नहीं तो प्रशासन को बताओ। प्रशासन ठोकने का काम कर देगा। आप चुपचाप बताइए, हम उसका इलाज कर देंगे। धर्मांतरण, गोकशी, लव जिहाद के खिलाफ अलर्ट रहना होग। आप सूचनाएं प्रशासन को दीजिएगा। हम उपचार कर देंगे।