CM योगी ने आज गोरखपुर को 2251 करोड़ की विकास परियोजनाएं सौंप दी। गीडा के सेक्टर 27 और 28 में योगी की जनसभा है। योगी से पहले सांसद रवि किशन ने संबोधित किया। उन्होंने कहा- आज विरोधियों की सोच क्या है, ये किसी से छिपा नहीं है। जब विरोधी को योगी और मोदी पर आरोप लगाने के लिए कोई दाग नहीं मिलता तो गंदी और घिनौनी राजनीति पर आ जाते हैं। राजनीति का स्तर इस वक्त भारत में सबसे ज्यादा गिर चुका है। सबसे घिनौना वक्त चल रहा है। अभी बिहार में मोदीजी गए थे। उनकी मां का राजनीति से कोई लेना-देना नहीं। उस मां को गाली दी जा रही है। राजनीति के इस घिनौने स्तर को देखिए। घिनौनों से सचेत रहिए। एक-एक वोट पर नजर रखिए। विरोधी जानवर बनता जा रहा है। इसके रौद्र रूप को संभालिए। अब गोरखपुर के सेक्टर 27 में पेप्सिको के बाटलिंग प्लांट के बगल में कोका कोला की बाटलिंग कंपनी अमृत बाटलर्स प्लांट लगाया जाएगा। इसका योगी ने शिलान्यास किया। लगभग 700 करोड़ रुपए के निवेश से स्थापित होने वाले इस प्लांट में 1200 लोगों को रोजगार मिलेगा। पेप्सिको के बाद कोका कोला का प्लांट भी गोरखपुर में हो जाएगा। जल्द ही रिलायंस भी यहां कैंपा कोला का बाटलिंग प्लांट लगाने की तैयारी में है। उसके बाद बेवरेजेज से जुड़ी लगभग सभी बड़ी कंपनियों के बाटलिंग प्लांट गोरखपुर में स्थापित हो जाएंगे। 2 तस्वीरें देखिए- योगी के कार्यक्रम से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…