लखनऊ का पॉश इलाके के एक अपार्टमेंट से 21 जून को उज्बेकिस्तान की 2 युवतियां पकड़ी गईं। दोनों यहां अवैध रूप से रह रही थीं और संदिग्ध गतिविधियों में शामिल थीं। दोनों ने रशियन लुक के लिए लखनऊ के डॉ. विवेक गुप्ता से चेहरे की प्लास्टिक सर्जरी कराई थी। डॉक्टर ने ही उन्हें यहां लग्जरी रहन-सहन दिलाने में मदद की। डॉक्टर अपनी थाईलैंड ट्रिप के दौरान लोला नाम की लड़की से मिला था। इसके बाद वह लखनऊ आई। यहां लोला एक कथित पत्रकार के साथ लिव-इन में रहने लगी। लोला उसी के साथ मिलकर स्पा सेंटर को लड़कियां सप्लाई करने लगी। इस पूरे मामले की पड़ताल करने दैनिक भास्कर की टीम उस कमरे में पहुंची, जहां दोनों युवतियां रह रही थीं। घटना के हर एक पहलू को जाना और इन्वेस्टिगेशन की। सिलसिलेवार पढ़िए… पहले 2 तस्वीरें … ओमेक्स हजरतगंज केवल अपार्टमेंट नहीं, बल्कि अपार्टमेंट-कम-होटल है। हम इसके कमरा नंबर-527 में पहुंचे। यहां की सुविधाएं फाइव स्टार होटल जैसी हैं। टीम को हाउसकीपिंग स्टाफ मिला, जिसने अंदर जाने देने से मना कर दिया। हालांकि, हमारी पड़ताल में होटल, डॉक्टर के क्लिनिक और कथित पत्रकार के बारे में कई अहम जानकारियां मिलीं। अब बात अपार्टमेंट-कम-होटल की… कपल्स के लिए दो से ढाई हजार में रूम मिलता है
अपार्टमेंट में जब हमारी टीम पहुंची, तो पता चला कि यहां कपल्स के लिए दो से ढाई हजार रुपए में रूम मिलता है। यहां आए दिन किसी न किसी विवाद पर पुलिस और रूम के मालिक आते रहते हैं। गुरुवार रात भी अचानक पुलिस के साथ कुछ लोग पहुंचे। उन लोगों ने कमरा खुलवाया। उसके बाद पुलिस टीम करीब दो घंटे तक जांच-पड़ताल करती रही। फिर रूम में रहने वाली होलिडा और नीलोफर नाम की दोनों लड़कियों को साथ ले गई। साथ ही कमरे से कुछ सामान भी ले गई। वह सामान दोनों लड़कियों का था या किसी और का, यह पता नहीं चला है। अराजक तत्वों को अड्डा बना ओमेक्स हजरतगंज
ओमेक्स न्यू हजरतगंज युवक-युवतियों को अकेले में मिलने का ठिकाना बन गया है। यहां होटल के साथ ही निजी तौर पर रूम खरीदने वाले रेंट पर देते हैं। इन्हें OYO की तरह युवक-युवतियां यूज कर रहे हैं। यहां के कर्मचारी कहते हैं- आए दिन शराब और लड़कियों को लेकर मारपीट होती है। पुलिस आती है और बीच-बचाव करके लौट जाती। यहां की स्थिति के बारे में किसी से छिपा नहीं है। कुछ दिन पहले एक मामले में गोली भी चली थी। पुलिस ने उस केस को भी दबा लिया था। लखनऊ में 1 हजार से ज्यादा विदेशी युवतियां स्पा-बार में काम कर रहीं
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शहर में 1 हजार से ज्यादा विदेशी महिलाएं-युवतियां स्पा सेंटर और बार में काम कर रही हैं, जो लोगों के घरों, अपार्टमेंट और फार्म हाउस में रह रही हैं। लेकिन, इनको लाने वाले विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ) को सूचना नहीं देते। जबकि विदेशी को रखने से पहले फॉर्म-सी भरना होता है। इससे साफ है कि लोग अवैध रूप से इनको रख रहे और फायदा उठा रहे हैं। यह बात एलआईयू और पुलिस का मुखबिर तंत्र फेल होने की तरफ भी इशारा करती है। अब डॉक्टर और कथित पत्रकार के बारे में जानिए थाईलैंड में लोला से डॉक्टर की हुई थी मुलाकात
विदेशी लड़कियों की शिकायत के बाद डॉ. विवेक और कथित पत्रकार त्रिजिन के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई। बताया जा रहा है कि डॉ. विवेक का थाईलैंड आना-जाना था। इसी दौरान उसकी लोला से मुलाकात हुई। इसके बाद लखनऊ के एक स्पा सेंटर में त्रिजिन की लोला से मुलाकात हुई। त्रिजिन खुद को पत्रकार बताकर स्पा सेंटर और मसाज पार्लर में ऑन डिमांड सर्विस उपलब्ध कराने का काम करता है। लोला ने ही डॉ. विवेक और त्रिजिन से दोनों होलिडा और नीलोफर विदेशी लड़कियों को मिलवाया। इसके बाद इन्होंने अपने जरिए अवैध रूप से यहां पर रखवाया था। डॉक्टर क्लिनिक पर छुट्टी बताकर फरार
हम जब डॉ. विवेक गुप्ता के अहिमामऊ स्थित क्लिनिक पहुंचे तो उनके स्टाफ ने बताया कि विवेक 3 दिन से छुट्टी पर हैं। सोमवार के बाद मिलेंगे। वहीं, कथित पत्रकार और विदेशी महिलाओं को घर दिलाने वाला त्रिजिन उर्फ अर्जुन घर पर ताला लगाकर फरार है। डीसीपी निपुण अग्रवाल ने बताया कि दोनों विदेशी युवतियां एफआरआरओ की टीम की निगरानी में हैं। पुलिस आरोपी डॉ. विवेक और त्रिजिन राज की तलाश कर रही है। इन दोनों ने विदेशी महिलाओं की पहचान छिपाकर उन्हें अवैध रूप से अपने साथ रखा। लोला के साथ लिव-इन में रहता है त्रिजिन
पुलिस ने जिन दो युवतियों होलिडा और नीलोफर को गिरफ्तार किया, उन्होंने लोला कयुमोवा का नाम बताया। लोला पिछले कई साल से कथित पत्रकार त्रिजिन राज के साथ लखनऊ में लिव-इन में रहती है। पुलिस को जितनी जानकारी मिली, उसके अनुसार वह सैक्स रैकेट चलाती है। इससे होने वाली कमाई से ही त्रिजिन ने ओमेक्स आर-1 में दो फ्लैट 104 और 1103 लिए हैं। इन्हीं फ्लैट्स में अवैध रूप से मसाज पार्लर भी चलता है। एक सर्विस के लिए 3200 से 10 हजार रुपए तक लिए जाते हैं। यहां त्रिजिन के दोस्तों का भी आना-जाना था। लोग उसको अर्जुन राणा के नाम से बुलाते हैं। वहीं, डॉ. विवेक जिसने महिलाओं की फेस सर्जरी की, वह इनको क्लाइंट दिलाने के नाम पर खुद भी सर्विस लेता था। सरगना लोला स्पा सेंटर को सप्लाई करती है विदेशी लड़कियां
होलिडा और नीलोफर ने पुलिस को बताया कि दोनों से पासपोर्ट और वीजा खो गया है। उन्होंने बताया कि लोला कयुमोवा उन्हें भारत लाई थी। इससे पहले दोनों एनसीआर में भी रह चुकी हैं। दोनों लोला और त्रिजिन राज के जरिए स्पा सेंटर में काम करती थीं। लोला ने ही दोनों को त्रिजिन राज और डॉ. विवेक गुप्ता से मिलवाया था। लोला का डॉ. विवेक गुप्ता से पुराना नाता है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, लोला कई साल से अवैध रूप से भारत में रह रही है। वह स्पा सेंटर और मसाज पार्लर में विदेशी लड़कियों को नौकरी दिलाने के नाम पर कमीशन लेती है। सुंदर दिखने के लिए कराई प्लास्टिक सर्जरी
विदेशी युवतियों का कहना है कि रशियन लुक और शार्प दिखने के लिए नाक, होंठ और कुछ अंगों की प्लास्टिक सर्जरी डॉक्टर विवेक से कराई थी। यह सर्जरी कई सिटिंग में अहिमामऊ में मिनर्वा क्लिनिक पर हुई थी। त्रिजिन और डॉक्टर अकसर रूम पर आते थे। जब दोनों से रिश्ते के विषय में पूछा गया तो दोनों चुप हो गईं। फोटो मिलान से तय होगा सर्जरी हुई कि नहीं
पुलिस का कहना है कि अवैध रूप से रह रही युवतियों का कहना है कि उन्होंने लुक को शार्प कराने के लिए प्लास्टिक सर्जरी कराई। यह डॉक्टर विवेक ने की। इसकी पुष्टि के लिए दोनों युवतियों की पुरानी फोटो और वीडियो से उनके आजकल के हुलिए से मिलान कराया जाएगा। 2023 में एक फ्लैट में मिली थीं 3 थाई लड़कियां
2023 में लखनऊ में बर्लिंगटन चौराहे के पास एक स्पा में काम काम करने वाली 3 थाई युवतियों को पुलिस ने पकड़ा था। वे अलकनंदा अपार्टमेंट के फ्लैट में दोस्त के साथ लिव-इन में रह रही थीं। 2 सितंबर, 2022 को लखनऊ आईं उन युवतियों का कुछ ही दिन में वीजा समाप्त हो गया था। उसके बाद भी वापस नहीं गई थीं। करोना कॉल में थाईलैंड की युवती पकड़ी गई थी
मई, 2021 में लोहिया अस्पताल में कोरोना संक्रमण से थाईलैंड की युवती की मौत हो गई थी। उसकी शिनाख्त करने तक कोई नहीं पहुंचा था। पुलिस की जांच में सामने आया कि एक नामी बिल्डर के बेटे की डिमांड पर उसको बुलाया गया था। वह कई महीने स्पा सेंटर में काम करने की आड़ में भारत में रही। लखनऊ पहुंचने के बाद कोरोना संक्रमित हो गई। ————————————— अप्रैल में 6 थाई महिलाएं पकड़ी थीं… लखनऊ के स्पा सेंटर में छापा, 6 थाई महिलाएं बिना वर्क वीजा काम कर रही थीं, मैनेजर पर मुकदमा दर्ज लखनऊ के एक स्पा सेंटर में पुलिस ने छापा मारा। यहां कुछ संदिग्ध गतिविधियों की सूचना थी। पुलिस को छापे के दौरान छह थाई लड़कियां मिली। इन लड़कियों के पास वर्क वीजा नहीं था। पुलिस सभी लड़कियों से पूछताछ कर रही है। इसके अलावा, स्पा संचालक को बुलाया है। दरअसल, संचालक वाराणसी में रहती हैं। उनसे भी इन लड़कियों के बारे में जानकारी ली जा रही है। डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर पूछताछ की जा रही है। (पूरी खबर पढ़िए)