मुजफ्फर नगर में जन आक्रोश रैली के दौरान भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत पर हमला करने वाले युवक को हिरासत में ले लिया गया है। रैली के दौरान टिकैत की पगड़ी पर झंडा मारा था। खालापार थाना पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए युवक का नाम सौरभ वर्मा है। सौरभ का कहना है कि वह जन आक्रोश रैली में हिस्सा लेने गया था। धक्का-मुक्की के दौरान अचानक उसका हाथ टिकैत साहब की पगड़ी से टकरा गया, जिससे वह नीचे गिर गई। फिलहाल पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आसपास के क्षेत्रों में पुलिस सतर्कता बढ़ा दी गई है। महापंचायत में पगड़ी अपमान का उठाया जाएगा मुद्दा
मुजफ्फरनगर में किसान महापंचायत शुरू हो गई है। हरियाणा, पंजाब दिल्ली उत्तर प्रदेश के अन्य जनपदों से भी भारी संख्या में किसान पंचायत में पहुंचे। वहीं भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत मंच पर मौजूद है। समाजवादी पार्टी से सरधना विधायक अतुल प्रधान, पूर्व जिलाध्यक्ष सपा प्रमोद त्यागी मंच पर मौजूद हैं। पल-पल का अपडेट जानने के लिए लाइव ब्लॉक से गुजर जाइए