विधायक राजा भैया ने दशहरे पर पत्नी भानवी सिंह को जवाब दिया। उन्होंने कुंडा में अपने महल में अस्त्र–शस्त्रों की पूजा कर रहे हैं। राजा भैया के शस्त्र पूजन की वीडियो और तस्वीरें सामने आई हैं। हर साल विजयदशमी के दिन राजा भैया अपने शस्त्रागार में रखें हथियारों की पूजा करते है, लेकिन इस बार राजा भैया ने इस पूजा की तस्वीरों को सार्वजनिक किया है। कहां से शुरू हुआ विवाद राजा भैया और उनकी पत्नी के बीच काफी सालों से विवाद चल रहा है। दरअसल 3 जून 2025 को राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह ने पीएमओ में लेटर दिया और राजा भैया पर आरोप लगाया था की उनके पास अवैध विदेशी हथियारों का जखीरा है। भानवी का दावा है कि राजा भैया के पास अवैध हथियारों का जखीरा है। इसमें कुछ ऐसे हथियार हैं, जिनसे मास डिस्ट्रक्शन हो सकता है। मतलब- हमले में तमाम लोग मारे जा सकते हैं। ये हथियार जन सुरक्षा और आंतरिक शांति के लिए खतरा बन सकते हैं। भानवी सिंह ने राजा भैया पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। PMO ने गृह मंत्रालय को जांच के लिए आदेश दिया है। गोपाल जी ने कहा था फेक फोटो, दशहरे पर देख लें हथियार राजा भैया के करीबी कुंवर अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपाल जी ने इन सभी आरोपों को बेबुनियाद और फेक बताया था। गोपाल जी ने कहा था कि हथियारों की फोटो एडिटेड है एआई से बनाई गई है। m क्योंकि भानवी सिंह 10 साल से अलग रह रही है तो हथियारों की फोटो कहां से आ गई। वहीं गोपाल जी ने कहा था कि राजा भैया के पास ऐसा एक भी नौकर नहीं, जिसके पास लाइसेंस ना हो तो वो अवैध हथियार क्यों रखेंगे। हर साल दशहरे के मौके पर शस्त्रागार में रखे हथियारों की पूजा की जाती है। जिसको देखना हो वो देख सकता है। 18 सितंबर को गोपाल जी के बयान के बाद भानवी सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर हथियारों की फोटो शेयर की और फिर कार्रवाई की मांग की । 24 सितंबर 2025 को भानवी सिंह ने हथियारों की फोटो और वीडियो शेयर किया साथ ही कुछ सवाल पूछे- भानवी सिंह ने लिखा मेरे न्याय के हित में कुछ जरूरी सवाल हैं। इतनी बड़ी मात्रा में खतरनाक किस्म के अवैध हथियार एकत्र करने की पुख्ता सबूत सहित जानकारी देने पर भी जांच एजेंसियां हाथ पर हाथ धर कर क्यों बैठी हैं? 1. क्या इस तरह के weapon रखने की अनुमति किसी को है? 2. क्या यह संगीन और गंभीर अपराध नहीं है? 3. क्या इस तरह के हथियार रखने वाले व्यक्ति से लोगों की सुरक्षा को खतरा नहीं है। दशहरे के दिन क्यों की जाती है शस्त्र पूजा दशहरे के दिन शस्त्र पूजा की परंपरा प्राचीन काल से चली आ रही है। इस दिन क्षत्रिय राजाओं द्वारा अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने के लिए शस्त्रों की पूजा की जाती थी। बीएचयू के एस्ट्रो विभाग के प्रो. विनय कुमार पाण्डेय बताते हैं कि आसुरी शक्तियों के विनाश के लिए अस्त्र-शस्त्र की जरूरत पड़ती है। भगवती दुर्गा ने दैत्यों का नाश किया और अपराजिता विजया के नाम से प्रसिद्ध होकर लोक में पूजी जाने लगी। इसलिए दशहरे के दिन यानी की विजय दशमी पर शौर्य के प्रतीक अस्त्र-शस्त्र सहित भगवती विजया का पूजन किया जाता है। ………… ये खबर भी पढ़ें… दशहरे पर राजा भैया दिखाएंगे अपने शस्त्रागार के हथियार:करीबी MLC बोले- उस दिन पूजा होती है, जिसको देखना है आ जाए बाहुबली विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के पास हथियारों का जखीरा है। यह शिकायत उनकी पत्नी भानवी सिंह ने पीएमओ से की है। इस पर राजा भैया के सबसे करीबी एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपाल जी ने कहा कि उनकी पत्नी 10 साल से अलग रह रही हैं। ऐसे में उन्हें हथियारों की फोटो कहां से मिल गई? पहले तो उनकी ही जांच होनी चाहिए। उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। पढ़िए पूरी खबर…