रामपुर रियासत के अंतिम नवाब रजा अली खान की बेटी नवाबजादी मेहरून्निसा बेगम का अमेरिका में निधन हो गया। शुक्रवार को वॉशिंगटन डीसी में उन्होंने अंतिम सांस ली। उन्हें वहीं पर सुपुर्द-ए-खाक किया गया। परिवार से जुड़े लोगों ने बताया- क्रब पर शाही परिवार के गिने-चुने लोगों ने फातिहा पढ़ा। मेहरून्निसा 50 साल पहले भारत से अमेरिका गई थीं। वहां उन्होंने इंटरनेशनल सेंटर फॉर लैंग्वेज स्टडीज में उर्दू और हिंदी की शिक्षिका के रूप में काम किया। मेहरून्निसा बेगम ने दो शादियां की थीं। पहली शादी भारतीय सिविल सेवा से जुड़े सैयद तकी नकी से की थी। बाद में उन्होंने पाकिस्तान के एयर चीफ मार्शल अब्दुर्रहीम खान से दूसरा विवाह किया। अब विस्तार से जानिए बेगम मेहरुन्निसा के बारे में…
रामपुर इंटेक रुहेलखंड चैप्टर के सह संयोजक काशिफ खां ने बताया, ‘मेहरून्निसा बेगम का जन्म 24 जनवरी 1933 को रामपुर में हुआ था। वह नवाब रजा अली खान की तीसरी पत्नी तलअत जमानी बेगम की बेटी थीं। बचपन से ही शाही परंपराओं और शिक्षा-संस्कारों में पली-बढ़ीं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा मसूरी और लखनऊ में हुई। फिर उनका निकाह हुआ और 1977 में अमेरिका चली गईं। मेहरून्निसा की चार संतानें थीं। इनमें से एक बेटे आबिद खान का निधन हो चुका है। दूसरे बेटे का नाम जैन नकी है, जिन्होंने अंतिम समय तक उनकी देखभाल की। उनकी दो बेटियां हैं- जैबा हुसैन और मरयम खान। 6 बहनों में दूसरे नंबर पर थीं मेहरुन्निसा
काशिफ खां ने बताया, नवाब रजा अली खान के तीन बेटे मुर्तजा अली खां, जुल्फिकार अली खां, और आबिद अली खां थे। तीनों अब इस दुनिया में नहीं हैं। उनकी छह बेटियों में नवाबजादी मेहरून्निसा बेगम दूसरे नंबर पर थीं। नवाब रजा की की बहू और पूर्व सांसद बेगम नूरबानो ने भी नवाबजादी मेहरून्निसा बेगम के निधन पर शोक व्यक्त किया। उनसे पहले नवाबजादी खुर्शीद लका बेगम और कमरलका बेगम का निधन हो चुका है। जबकि बिरजिस लका बेगम और नाहीद लका बेगम दिल्ली में और अख्तर लका बेगम लखनऊ में निवास कर रही हैं। पूर्व सांसद बोलीं- वह शाही वंश की सांस्कृतिक धरोहर की प्रतीक थीं
अंतिम शासक के पौत्र और पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां ने इसे परिवार के लिए अपूर्णीय क्षति बताया। पूर्व सांसद बेगम नूरबानो ने भी शोक व्यक्त किया। कहा- नवाबजादी मेहरून्निसा बेगम शाही वंश की गरिमा और सांस्कृतिक धरोहर की प्रतीक थीं। ——————————— ये खबर भी पढ़िए… ट्रक में घुसी रोडवेज बस…ITBP जवान समेत दो की मौत:बदायूं में घायलों को गोद में उठाकर राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया, 10 गंभीर बदायूं में सड़क के किनारे खड़े ट्रक में यात्रियों से भरी रोडवेज बस पीछे से घुस गई। हादसे में बस सवार इंडो-तिब्बतियन बॉर्डर पुलिस (आईटीबीपी) के जवान और बस ड्राइवर की मौत हो गई। हादसे में 15 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।। पढ़िए पूरी खबर…