रामलीला के राम बोले- GST कम हुई, मोबाइल खरीदूंगा:सीता ने कहा- स्वदेशी अपनाएं, मेरठ में कलाकारों ने सुनी ‘मन की बात’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को रेडियो पर अपने ‘मन की बात’ की। मेरठ के बाबा मनोहर नाथ मंदिर में भी लोगों ने इस कार्यक्रम काे सुना। बड़ी स्क्रीन के सामने बैठकर भाजपा नेताओं के अलावा रामलीला के कलाकारों ने भी मोदी के मन की बात सुनी। राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान बने कलाकारों ने कहा- स्वदेशी अपनाएंगे, तभी देश को आगे बढ़ा पाएंगे। मोदी ने GST कम कर दी है। इसका फायदा सभी को होगा। रामलीला के समापन के बाद मोबाइल खरीदेंगे। कलाकार राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान ने क्या कहा? पढ़िए- राम बोले- GST कम होने का मिलेगा लाभ रामलीला में राम की भूमिका निभा रहे प्रसिद्ध चतुर्वेदी ने कहा- जिस तरह से GST कम हुई है, उससे निश्चित ही जनता को फायदा होगा। मैं खुद रामलीला के समापन के बाद मोबाइल खरीदूंगा। सीता ने कहा- देश में बनी चीजें अपनाएं
सीता की भूमिका निभा रहे सौरभ ने कहा- देश में बनी चीजों का इस्तेमाल होगा तो अपना देश आगे बढ़ेगा। कुछ समय बाद ही ये सामान सस्ते हो जाएंगे, लेकिन यह तब ही होगा, जब सभी अपने देश का बना सामान खरीदें। लक्ष्मण बोले- प्रधानमंत्री दूर की सोच रखते हैं लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे किंछु चतुर्वेदी ने कहा- प्रधानमंत्री दूर की सोच रखते हैं। स्वदेशी अपनाने का जो संदेश उन्होंने दीपावली से पहले दिया है, वह कारगर साबित होगा। इससे गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को सबसे ज्यादा लाभ होगा। हनुमान ने भारतीय संस्कृति को सराहा
कृष्णकांत चतुर्वेदी हनुमान की भूमिका निभा रहे। कहा- हर बार कुछ नया सीखने को मिलता है। उसे अपनाना चाहिए। संस्कृति तब ही बचेगी, जब प्रत्येक व्यक्ति इसमें अपनी भूमिका निभाएगा। राज्यसभा सांसद बोले- विपक्ष भारत विरोधी बयान दे रहा भाजपा के राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा- आज की मन की बात खास है। यहां भगवान राम की लीला का मंचन करने वाले भगवत स्वरूपों के साथ बैठकर इसे देखने का अवसर मिला। लोगों से अपील की है कि आगामी त्योहारों पर जो भी सामान घर लाओ, स्वदेशी लाओ। इससे देश का विकास होगा। विपक्ष पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा- विपक्ष भारत विरोधी अनर्गल बयान दे रहा है। विपक्ष को शर्म आनी चाहिए। उन्होंने 2 अक्टूबर को विशेष दिन बताया। कहा- उस दिन गांधी जयंती के साथ संघ की स्थापना के 100 साल पूरे हो रहे हैं, यह गर्व की बात है। भाजपा नेता बोले- मन की बात दिखाती है जीने की राह वरिष्ठ भाजपा नेता आलोक सिसौदिया ने कहा- मन की बात जीने की राह दिखाती है। भारतीय संस्कृति और सभ्यता को बचाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को इसे अपने जीवन में उतारना चाहिए। PM ने विश्व में बढ़ाया देश का मान भाजपा कार्यकर्ता अंकित चौधरी ने कहा- लोकल फॉर वोकल को समझेंगे तो देश तरक्की करेगा। स्वदेशी अपनाने का मकसद है कि अपने यहां कपड़ा बने, बिके और लोग उसे ही खरीदें। जब देश का पैसा देश में रहेगा तो 100% देश की अर्थव्यवस्था में सुधार आएगा। भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज ने कहा- आत्मनिर्भर की बात सबसे महत्वपूर्ण है। जितना लोकल समान को खरीदेंगे, उतना आत्मनिर्भर बनेंगे। विदेशी खरीदेंगे तो विदेश मजबूत होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महात्मा गांधी की बात को दोहराया और समझाया कि समय की मांग है, हम लोकल सामान खरीदें। ————————–
ये खबर भी पढ़िए- मन की बात का 126वां एपिसोड: सागर परिक्रमा करने वाली दो अफसरों की चर्चा; छठ पूजा-दिवाली का जिक्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने रेडियो शो ‘मन की बात’ के 126वें एपिसोड में फेस्टिव सीजन, आत्मनिर्भर भारत, वोकल फॉर लोकल पर बात की। पीएम ने कहा- इस बार त्योहारों में स्वदेशी सामान ही खरीदें। ठान लीजिए, हमेशा के लिए, जो देश में तैयार हुआ है, वही खरीदेंगे। इसके अलावा पीएम ने दशहरा और छठ पर्व पर भी बात की। मोदी ने कहा- भारत सरकार छठ पर्व को यूनेस्को की लिस्ट में शामिल करने पर काम कर रही है। इसके बाद पूरी दुनिया में पर्व की भव्यता फैलेगी। पढ़ें पूरी खबर…