राम मंदिर छिपा, 25 जिलों में भीषण कोहरा:बरेली सबसे ठंडा…पारा 6.8°, पहाड़ों पर बर्फबारी से गलन बढ़ी

यूपी में पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से सर्दी बढ़ने लगी है। बरेली सबसे ठंडा शहर रहा। पारा 6.8°C रिकॉर्ड किया गया। गोंडा, गोरखपुर और देवरिया समेत 25 जिलों में सुबह से कोहरा छाया है। सड़कों पर कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा है। गाड़ियों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। बाराबंकी में विजिबिलिटी शून्य रिकॉर्ड की गई। अयोध्या का राम मंदिर भी कोहरे में ढक गया। विजिबिलिटी 300 मीटर रही। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तराखंड-हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी हुई है। ऐसे में हवा की दिशा बदलने से ठंडी हवाएं आ रही हैं। इसका असर दिख रहा है। रात के साथ दिन के तापमान में भी गिरावट आएगी। न्यूनतम पारा 3-4 डिग्री तक लुढ़केगा। मौसम की 5 तस्वीरें…. मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…