राष्ट्रपति बरेली पहुंचीं, एयरपोर्ट पर योगी ने वेलकम किया:IVRI यूनिवर्सिटी के 24 स्टूडेंट्स को मेडल और उपाधि दी; सुरक्षा में 1700 पुलिसकर्मी

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू आज यानी सोमवार को बरेली पहुंच गई। वह आईवीआरआई के दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं। सुबह 9:50 बजे उनका विमान त्रिशूल एयरबेस पर लैंड किया। वहां राष्ट्रपति का स्वागत राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी ने किया। बरेली में 1 घंटा 40 मिनट रुकने का कार्यक्रम
राष्ट्रपति आईवीआरआई के दीक्षांत समारोह में 1 घंटा 40 मिनट रहेंगी। यहां दीक्षांत में 576 छात्र-छात्राओं को पीएचडी की उपाधि प्रदान करेंगी। इसके अलावा 24 छात्र-छात्राओं को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक प्रदान करेंगी। 4 तस्वीरें देखिए… राष्ट्रपति की विजिट से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए