रिंकू को प्रिया सरोज ने VIDEO कॉल पर दी बधाई:योगी बोले-मैदान कोई भी हो, जीत तय; आगरा में राम-रावण ने फहराया तिरंगा

एशिया कप के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से शिकस्त दी। दुबई में हुए इस रोमांचक मैच में अलीगढ़ के क्रिकेटर रिंकू सिंह ने विनिंग शॉट लगाया। उनके चौके से भारत की जीत होते ही जश्न शुरू हो गया। रिंकू सिंह की मंगेतर और जौनपुर की मछलीशहर सीट से सपा सांसद प्रिया सरोज ने वीडियो कॉल कर बधाई दी। रिंकू ने जीत के तुरंत बाद प्रिया से बात की। प्रिया ने इसका स्क्रीन शॉट इंस्टाग्राम स्टोरी में लगाया है। इसमें रिंकू के साथ कुलदीप यादव भी थे। सीएम योगी ने भी रात 1.30 बजे ट्वीट किया। कहा-मैदान कोई भी हो विजय सदा भारत की ही होगी। आगरा में रामलीला में राम-रावण युद्ध का मंचन किया जा रहा था, लेकिन जैसे ही भारत की जीत की खबर मिली। राम-रावण ने एक साथ तिरंगा फहराकर सेलिब्रेशन किया। नोएडा में भी जीत का जबरदस्त सेलिब्रेशन हुआ। महिलाएं तिरंगा लेकर घरों के बाहर निकल आईं। खूब डांस हुआ। प्रयागराज-कानपुर, मेरठ में आधी रात को सड़कों पर दीवाली जैसे जश्न का माहौल हो गया। हजारों की संख्या में फैंस सड़क पर उतर आए। कोई आतिशतबाजी तो कोई गानों में डांस कर रहा था। मस्ती और उमंग का यह दौर तड़के 3-4 बजे तक चला है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी भारतीय टीम को जीत की बधाई दी। इंडिया की जीत पर प्रदेश में सेलिब्रेशन के लिए के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लाग से गुजर जाइए…