रीता बहुगुणा जोशी के पति का निधन:SGPGI में ली अंतिम सांस, सीएम ने जताया शोक

बीजेपी की पूर्व सांसद और पूर्व मंत्री रीता बहुगुणा जोशी के पति पीसी जोशी का सोमवार सुबह लखनऊ के SGPGI में निधन हो गया। इसकी जानकारी खुद रीता बहुगुणा जोशी ने अपने एक्स अकाउंट पर दी। उन्होंने लगभग सुबह 7 बजे अंतिम सांस ली। निधन का समाचार मिलते ही परिजनों के साथ ही पार्टी और उनके समर्थकों में भी शोक की लहर दौड़ गयी। रीता बहुगुणा जोशी ने फेसबुक पर पोस्ट कर लिखा-“बड़े दुख के साथ आप सभी को सूचित किया जाता है कि मेरे पति पी.सी. जोशी का आज दिनांक 4 मई को प्रातः 7 बजे एसजीपीजीआई, लखनऊ में आकस्मिक निधन हो गया है. आज शाम 4 बजे हम प्रयागराज पहुचेंगे, अंत्येष्टि कल सुबह प्रयागराज में होगी.” मॉस्को में प्रोफेसर थे पीसी जोशी पीसी जोशी एक शिक्षाविद् और मैकेनिकल इंजीनियर थे।उन्होंने मॉस्को की पैट्रिस लुमुम्बा यूनिवर्सिटी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की थी। राजनीति से दूर रहने वाले जोशी जी पेशे से प्रोफेसर थे और शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय रहे। वे अपनी सरलता, अनुशासन और परिवार के प्रति समर्पण के लिए जाने जाते थे। प्रयागराज में होगा अंतिम संस्कार
जानकारी के मुताबिक, पीसी जोश का पार्थिव शरीर प्रयागराज ले जाया जाएगा। मंगलवार को वहीं विधि-विधान से अंतिम संस्कार होगा। उनके परिजन और नजदीकी भी प्रयागराज पहुंच रहे हैं। पीसी जोशी के निधन की खबर से विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों ने शोक व्यक्त किया है। सभी ने उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना और परिवार को दुःख सहने की शक्ति की कामना की है। राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखती हैं रीता बहुगुणा जोशी
यहां बता दें कि रीता बहुगुणा जोशी राजनीतिक परिवार से ही संबंध रखती हैं, उनके पिता एच.एन. बहुगुणा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं। वे खुद कई बार सांसद और मंत्री भी रहीं. भारतीय जनता पार्टी से पहले वे कांग्रेस में थीं। फिलहाल वर्तमान में बीजेपी में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर रहीं हैं।