रेप का आरोपी कथावाचक बोला- दुल्हन नहीं बनाऊंगा, मिलता रहूंगा:पीड़ित महिला से बातचीत का ऑडियो, अयोध्या में FIR के बाद फरार

अयोध्या के कथावाचक पवन देव महाराज (42) पर रेप का मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। रविवार रात उसके आवास पर कई बार दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला। पुलिस उसकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। वहीं, सोमवार को बीकापुर पुलिस ने पीड़ित महिला का मेडिकल भी कराया। इस बीच कथावाचक और आरोप लगाने वाली बिहार की महिला के बीच बातचीत का 6 मिनट 30 सेकेंड का ऑडियो सामने आया है। ऑडियो शिकायत दर्ज कराने के 2 दिन पहले (4 जून) का है। इसमें कथित तौर पर पवन देव महाराज महिला से भावुक होकर बात करते सुनाई दे रहा है। पहले कथावाचक की 2 तस्वीरें सामने आए ऑडियो में पवन देव महाराज महिला को जमीन-जायदाद देने की बात कहते हैं। जबकि, महिला बार-बार केवल उनका नाम और पत्नी का अधिकार मांगती है। महिला ने दैनिक भास्कर को बताया कि यह ऑडियो उसकी और कथावाचक की बातचीत का है। पढ़िए कथावाचक और महिला के बीच बातचीत कथावाचक: मैं क्या करूं, कहां जाऊं। मेरी कोई गलती नहीं है। मैं आपको अपनी जमीन-जायदाद सब दे दूंगा। महिला: मुझे कुछ नहीं चाहिए, बस आपका नाम चाहिए। कथावाचक: मैं आपको अपना नाम कैसे दे दूं। घर वाले नहीं मानेंगे। मैंने आपसे शादी की है, आपको सिंदूर लगाया है, भगवान से आपको मांगा है, लेकिन अब आगे कुछ नहीं हो सकता। महिला: मुझे कुछ नहीं चाहिए। आप नहीं हो तो जमीन-जायदाद का क्या करूंगी? कथावाचक: तो बताओ, क्या करूं? दुनिया छोड़ दूं? महिला: नहीं, बस मुझे कुछ नहीं चाहिए। कथावाचक: मेरे पास कोई ऑप्शन हो तो बताइए। क्या मैं आपकी प्लास्टिक सर्जरी कराकर चेहरा बदलवा दूं, जिससे कोई आपको पहचान न सके? महिला: हम लोग बहुत दूर तक चले आए हैं, अब कुछ नहीं हो सकता। कथावाचक: आप हमारे नाम से अकेले नहीं रह सकतीं क्या? मैं आपसे मिलने आया करूंगा। जब समय मिलेगा, तब बात करता रहूंगा। आपके पास आकर रहूंगा। आप जो चाहो, वह कर दूंगा। बच्चों के साथ रहो। जो करना है, वह करो। महिला: नहीं, मुझे आपके साथ रहना है। जमीन-घर कुछ नहीं चाहिए। उसका क्या करूंगी? कथावाचक: अब मैं क्या करूं? कैसे आपको दुल्हन बनाकर ले आऊं? महिला: मैं न किराए के घर में रहना चाहती हूं और न ही अपने घर में। मैं केवल आपके घर में रहना चाहती हूं। कथावाचक: आपको वैसे अकेले, कुत्तों की तरह रहना मंजूर है, लेकिन ऐसे नहीं रह सकतीं कि मैं आपसे बात करता रहूं और आकर मिलता रहूं? महिला: मैं आपकी पत्नी बनकर रहना चाहती हूं। वैसे नहीं रहना चाहती। कथावाचक पवन देव महाराज का पूरा मामला 10 पॉइंट्स पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा महिला की शिकायत पर बीकापुर कोतवाली पुलिस ने शनिवार (6 जून) रात मुकदमा दर्ज किया था। मामला जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर बीकापुर क्षेत्र का है। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है और कथावाचक की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस अफसरों का कहना है कि मामले की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सोमवार को बीकापुर पुलिस ने पीड़ित महिला का मेडिकल कराया गया है। वहीं, मुकदमा दर्ज होने के बाद से कथावाचक के घर पर सन्नाटा पसरा है। उसके घरवाले भी सामने आने से बच रहे हैं। अब कथावाचक पवन देव के बारे में जानिए… खुद को कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर का शिष्य बताते हैं पवन देव महाराज बीकापुर थाना क्षेत्र के मलेथू कनक गांव का रहने वाला है। वह खुद को प्रसिद्ध कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर का शिष्य बताता है। पिछले कुछ सालों में कथा के जरिए से धार्मिक जगत में अपनी पहचान बना चुका है। पवन देव महाराज को 13 मई, 2026 को करणी सेना का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया गया था। इसके बाद वेहसंगठन से जुड़े विभिन्न सामाजिक और धार्मिक मुद्दों पर भी अपनी बात रखता है। धार्मिक मंचों के साथ उसकी पहचान एक युवा कथावाचक और वक्ता के रूप में भी है। पवन देव के पिता रमाकांत शास्त्री कर्मकांडी हैं। वह पारिवारिक स्तर पर धार्मिक अनुष्ठानों और पूजन कार्यों में उनके साथ जुड़े रहते हैं। पुलिस अफसरों का कहना है कि शिकायत के आधार पर सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। उपलब्ध साक्ष्यों और दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस तथ्यों का सत्यापन करने में जुटी है। —————————- यह खबर भी पढ़ें… अयोध्या राम मंदिर से 7 करोड़ की चोरी का दावा, अखिलेश बोले- सरकार की चुप्पी संदिग्ध; चंपत राय ने कहा- कोई गड़बड़ी नहीं मिली सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का आरोप है कि अयोध्या राम मंदिर में आए चढ़ावे में करोड़ों रुपए की चोरी की गई है। उन्होंने रविवार दोपहर X पोस्ट लिखकर कहा, सरकार की चुप्पी संदिग्ध है। कोर्ट को खुद इस मामले का संज्ञान लेना चाहिए। पढ़ें पूरी खबर…