शाहजहांपुर में प्रेमी-प्रेमिका पिज्जा-99 रेस्टोरेंट में खाने गए थे। इसी दौरान वहां हिंदू संगठन के लोग पहुंच गए। वे लोग लड़कों की आईडी मांगने के साथ वीडियो भी बनाने लगे। इस दौरान एक लड़की घबराकर खिड़की से नीचे कूद गई। यह देखते ही उसे बचाने के लिए लड़का भी कूद गया। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। लड़की के एक पैर में फैक्चर है। घटना के तुरंत बाद मौके पर भीड़ जुट गई। हंगामे की सूचना हिंदू संगठन के लोगों ने पुलिस को दी। लेकिन, पुलिस के पहुंचने से पहले मालिक ताला लगाकर भाग गया। पुलिस को बगल के प्लॉट से दो जोड़ी चप्पलें मिली हैं। मामला थाना क्षेत्र स्थित कैफे का है। घटना के तुरंत बाद का वीडियो भी सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि एक युवती को युवक गोद में उठाकर ले जा रहे हैं। दूसरे लोग भी उसके पीछे-पीछे दौड़ रहे हैं। इस दौरान वीडियो बंद करने के लिए धमकाया जा रहा। पहले 2 तस्वीरें देखिए अब जानिए पूरा मामला अकर्रा रसूलपुर स्थित पिज्जा-99 रेस्टोरेंट में एक युवक अपनी प्रेमिका के साथ पिज्जा खाने आया था। पिज्जा नहीं मिलने पर उसने मैगी का ऑर्डर दिया। अचानक 7-8 लोग आए और खुद को हिंदू संगठन का सदस्य बताते हुए उनका वीडियो बनाना शुरू कर दिया। इससे लड़की रेस्टारेंट के पीछे की खिड़की से कूद गई। प्रेमिका को कूदते देखकर प्रेमी भी उसे बचाने के लिए कूद गया। दोनों 20 फीट की ऊंचाई से नीचे जमीन पर गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।
दोनों जमीन पर कराहने लगे। आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और हंगामा होने लगा। एक युवक लड़की को गोद में उठाकर सड़क पर ले आया। घायल प्रेमी-प्रेमिका को अस्पताल पहुंचा गया। वहां दोनों का इलाज चल रहा है। इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची। शुरुआती जांच में पता चला है कि लड़की और उसका बॉयफ्रेंड पुवायां से हैं। पुलिस ने गाड़ी के रजिस्ट्रेशन नंबर से दोनों की पहचान की है। प्रेमी बोला- इस तरह की हरकतें ठीक नहीं
पीड़ित लड़के ने रविवार शाम बताया- मैं अपनी दोस्त के साथ रेस्टोरेंट गया था। वहां हमने चाउमीन और पिज्जा का ऑर्डर दिया था। हमें चाउमीन खाते हुए 5 से 10 मिनट ही हुए थे। तभी 8-10 लड़के रेस्टोरेंट के अंदर घुस आए। हमने उनसे पूछा कि क्या बात है? लेकिन वे लोग जबरन हमारे करीब आने की कोशिश करने लगे। पता नहीं वे लोग हमारे साथ क्या करने वाले थे? हम अपनी जान बचाने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान पहले मेरी दोस्त खिड़की से बाहर गिरी। उसे बचाने के लिए मैं भी खिड़की से नीचे उतरा। लेकिन, उतरते समय मेरा हाथ फिसल गया और मैं भी नीचे गिर गया। इस हादसे में मेरी दोस्त का पैर टूट गया, जबकि मुझे भी चोटें आईं। इसके बाद हम किसी तरह अपनी दोस्त को गोद में उठाकर सड़क तक लाए। लेकिन, वहां कोई भी हमारी मदद करने के लिए आगे नहीं आया। न ही हमें वहां से जाने दिया जा रहा था। इसके बाद हमने अपने मोबाइल फोन से एंबुलेंस को कॉल किया। इस तरह की हरकतें बिल्कुल भी ठीक नहीं हैं। हम लोग शांति से बैठे थे और कोई बात नहीं थी। फिर भी लोग आकर जान से मारने की धमकी दें, तो यह कौन सा कानून है? ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। रिटायर्ड दरोगा की बिल्डिंग में चल रहा कैफे
घटना के बाद कैफे का स्टाफ ताला लगाकर भाग गया। कैफे संचालक राजीव कुमार सिंह को भी बयान सामने आया है। उन्होंने बताया- यह बिल्डिंग साउथ सिटी में रहने वाले एक रिटायर्ड दरोगा से किराए पर ली गई है। बिल्डिंग में कैफे चलता है। कैफे में दो लड़कियां बैठी थीं। तभी कुछ युवक वीडियो बनाने लगे। वीडियो वायरल होने के डर से लड़की खिड़की से कूद गई। बताया जा रहा है कि राजीव सिंह हरदोई के रहने वाले हैं। वहां जिला पंचायत सदस्य रह चुके हैं। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रेमी की शिकायत पर पुलिस ने सोनू, हर्षित, प्रवेश सहित 4 से 5 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। सीओ सदर प्रियांक जैन ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 3 टीमें लगाई गई हैं। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने इस मामले में एक को हिरासत में लिया है। पहले भी हुई हैं घटनाएं
स्थानीय लोग बताते हैं कि इससे पहले निगोही रोड और चौक क्षेत्र में भी कैफे में घटनाएं हो चुकी हैं। कुछ साल पहले एक नर्स की हत्या हो गई थी। इसके अलावा पिछले महीने रौजा थाना क्षेत्र के एक कैफे का अश्लील वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें लड़की जेल गई थी। ———————– ये खबर भी पढ़ेंः- 2 सिर, 4 हाथ-पैर वाले दुर्लभ बच्चों का हुआ जन्म, महाराजगंज के प्राइवेट अस्पताल में हुई डिलीवरी महराजगंज के एक निजी अस्पताल में ऐसे जुड़वां बच्चों का जन्म हुआ है, जिनके दो सिर हैं लेकिन उनका शरीर सीने और पेट से जुड़ा हुआ है। मां और दोनों नवजात पूरी तरह स्वस्थ हैं। पढ़िए पूरी खबर…