रोहतक में 3 अप्रैल से गांव भैसरू खुर्द से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुए अजय की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके ही दो दोस्तों को काबू किया। दोस्तों ने 1 करोड़ रुपए के लालच में अजय की हत्या कर शव को मुरादाबाद में गंगा किनारे सरथल खेडे में सड़क किनारे दफना दिया था। पुलिस ने हत्या आरोपियों को 5 दिन से रिमांड पर लिया है। जानकारी अनुसार, अजय 3 अप्रैल को अपने दोस्त सुमित व भुपेंद्र निवासी गांव पहाड़पुर जिला मुरादाबाद उत्तर प्रदेश के साथ घूमने के लिए गया था। सुमित व भुपेंद्र ने मुरादाबाद में ही अजय की हत्या कर शव को ठिकाने लगा दिया। इस मामले में अजय के भाई योगेश ने 28 अप्रैल को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। इसके बाद से पुलिस मामले में जांच कर रही थी। 1 करोड़ 30 लाख में बेची थी पुश्तैनी जमीन
मृतक अजय अविवाहित था और उसके दादा की पुश्तैनी जमीन दोनों भाईयों योगेश व अजय में बंट गई थी। अजय ने पुश्तैनी जमीन में से अपना हिस्सा 1 करोड़ 30 लाख रुपए में बेच दिया और इस बात का आरोपी सुमित व भुपेंद्र को पता था। रुपयों के लालच में ही आरोपियों ने अजय की हत्या करने का प्लान बनाया। दोस्तों के साथ मिलकर की अजय की हत्या
आरोपी सुमित व भुपेंद्र ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर अजय की हत्या करने की योजना बनाई। सुमित व भुपेंद्र ने अजय को घुमाने के बहाने मुरादाबाद बुलाया ओर वहां अजय की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को गाड़ी में डालकर सरथल खेडे लेकर गए, जहां सड़क किनारे अजय के शव को दफना दिया। 5 दिन के रिमांड पर दोनों आरोपी
सांपला थाना एसएचओ बिजेंद्र सिंह ने बताया कि अजय की हत्या के मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को काबू किया है। आरोपियों को 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में अजय के शव को गली सड़ी हालत में बरामद किया है। अजय का पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा जाएगा।