लखनऊ के 12 गांव जलमग्न, देखिए ड्रोन VIDEO:चंद्रिका देवी मंदिर के आसपास पानी भरा, बीकेटी-इटौंजा में चारों ओर पानी ही पानी

राजधानी लखनऊ में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने से बीकेटी-इटौंजा क्षेत्र के कई जगहों पर बाढ़ के हालात हो गए हैं। गोमती का पानी जंगल के रास्ते होते हुए मां चन्द्रिका देवी मंदिर के आसपास पहुंच गया है। इसकी वजह से मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को कुंड के आसपास नहीं जाने दिया जा रहा है। लगभग 12 गांवों– अकड़िया कला, हीरा पुरवा, खुर्द, लासा, दुभरा, जामखनवा, सुल्तानपुर, बहादुरपुर और हरदा गांव में चारों ओर पानी भर गया है। स्कूलों और घर के आसपास पानी भरा है। बच्चे घरों में कैद रहने को मजबूर हैं। लोग आने जाने के लिए नाव का सहारा ले रहे हैं। खेत जलमग्न हो गए हैं। खेतों में पानी भर जाने से धान, लौकी, तरोई, भिंडी, करेला जैसी फसल बर्बाद हो रही है। पशुओं को बांधने का स्थान भी नहीं बचा है। ऊपर टैप कर देखिए ड्रोन VIDEO…