लखनऊ के अलीगंज स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर्स (ITOT) के गर्ल्स हॉस्टल के मेस के डिनर में कीड़ा मिलने से बाद बवाल हो गया। गुस्साए स्टूडेंट्स ने जमकर हंगामा किया। इसके बाद स्टूडेंट्स ने ITOT डायरेक्टर से मेस के खाने की क्वालिटी को लेकर शिकायत की। इसके बाद डायरेक्टर के समझाने-बुझाने पर किसी तरह स्टूडेंट्स माने और धरना खत्म किया। वहीं, घटना के बाद डायरेक्टर ने मेस कांट्रेक्टर को नोटिस जारी कर दी है। मेस में खराब खाने को लेकर स्टूडेंट्स में आक्रोश दरअसल, ITOT में स्टूडेंट्स को 200 प्रतिमाह के दर से हॉस्टल फैसिलिटी मुहैया कराई जा रही है। मेस चार्ज के रूप में 3950 प्रतिमाह की फीस ली जाती है। गर्ल्स हॉस्टल में कुल 190 स्टूडेंट्स, जबकि बॉयज हॉस्टल में 150 स्टूडेंट्स है। स्टूडेंट्स का आरोप है कि खराब खाने के कारण उनके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। खराब खाना देना बंद करो, हमारी मांगें पूरी करो गर्ल्स हॉस्टल में खराब खाना परोसने के विरोध में स्टूडेंट्स ने धरना दिया। स्टूडेंट्स की विरोध प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन से छात्रावास गेट बंद कर दिया। इसके विरोध में छात्राओं ने नारे बाजी की और खराब खाना देना बंद करो हमारी मांगें पूरी करो के नारे लगाए। छात्राओं ने आरोप लगाया है कि खराब खाना खाने की वजह से कई छात्राएं फूट पॉइजन की शिकार हो चुकी हैं। निदेशक ने दी कैंटीन संचालक को नोटिस ITOT के निदेशक डीके सिंह ने बताया कि छात्रावास मेस में खराब खाना को लेकर स्टूडेंट्स ने शिकायत की है। घटना संज्ञान लेते हुए मेस संचालक को नोटिस जारी किया गया है। व्यवस्था बेहतर करने के लिए 15 दिनों का समय दिया दिया है। ऐसा न होने पर मेस का टेंडर निरस्त कर दिया जाएगा।