लखनऊ में कुमार विश्वास ने गाया-भवानी सुन लो राम कहानी…:योगी-राजनाथ ने ताली बजाई; कवि बोले- मुख्यमंत्री को बहुत भाषाएं आती हैं

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती की पूर्व संध्या पर लखनऊ के कन्वेंशन सेंटर में डॉ. कुमार विश्वास ने काव्य पाठ किया। इस दौरान उन्होंने कविता सुनाई- भवानी सुन लो राम कहानी…। कविता सुनकर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी भी गुनगुनाते नजर आए। साथ ही ताली भी बजाई। इससे पहले डॉ. विश्वास ने चुटीले अंदाज में कहा- हमारे मुख्यमंत्री जी को बहुत-सी भाषाएं आती हैं। क्योंकि वो कहते हैं कि जो जिस भाषा में समझेगा, उसे उस भाषा में समझाएंगे। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को लेकर कहा कि कुछ दिन पहले उनके अंदर का सिंह देखा क्या? अगर अटल जी विश्वविद्यालय थे, तो राजनाथ कुलपति हैं। इससे पहले रक्षामंत्री राजनाथ ने कहा कि पाकिस्तान दौरे पर अटलजी से एक महिला ने शादी के बदले तोहफे में कश्मीर मांगा। इस पर अटलजी ने उससे दहेज में पाकिस्तान मांग लिया। CM योगी ने कहा- अटलजी सही मायने में विकास पुरुष थे। यह कन्वेंशन सेंटर उन्हीं की देन है। अटलजी ने छह दशक तक भारतीय राजनीति को नई ऊंचाई दी। भारतीय जनमानस के लिए एक कवि, पत्रकार, राजनेता और अभिभावक के तौर पर सक्रिय रहे। 3 तस्वीरें देखिए… अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाएं…