लखनऊ में भतीजे ने चाचा की गोली मारकर हत्या कर दी। चाचा अपने ननिहाल में रह रहे थे, भतीजा अपने बेटे के साथ उनको लेने आया था। इस दौरान गांव वापस चलने की बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। इससे तैश में आए भतीजे ने चाचा के सीने में कट्टे से गोली मार दी। इसके बाद बाप-बेटे फरार हो गए। घटना दुबग्गा थाना क्षेत्र स्थित ताड़खेड़ा गांव में शुक्रवार शाम सात बजे हुई। मृतक की पहचान मानक नगर निवासी वीरेंद्र कुमार यादव (45) के रूप में हुई है। वीरेंद्र काफी समय से अपने ननिहाल ताड़खेड़ा गांव में रह रहे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है और मामले की आगे की जांच जारी है। डीसीपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया- मानकनगर के रहने वाले वीरेंद्र यादव की ननिहाल दुबग्गा ताड़खेड़ा में है। जहां वो रहते थे। शुक्रवार को दोपहर के समय उनका भतीजा अपने बेटे के साथ पहुंचा। वीरेंद्र को अपने साथ चलने के लिए बोलने लगा। उनके मना करने पर देसी तमंचे से सीने में गोली मार दी। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी मौत हो गई। खबर लगातार अपडेट की जा रही है…