लखनऊ में चुनरी ओढ़कर नाचे खेसारी:बोले- लड़की प्यार करने की चीज, मुझे तो अखिलेश भैया बहुत अच्छे लगते हैं

लखनऊ में भोजपुरी स्टार खेसारी लाल ने चुनरी ओढ़कर डांस किया। उन्होंने जनेश्वर मिश्र पार्क में म्यूजिकल होली में परफॉर्मेंस दी। दर्शकों के कहने पर अपना ‘दुइ रुपया हो, दुइ रुपया हो…’ गाना गया। इसके बाद बोले- होली के बाद होली गाने का मन नाहीं करत। तोहरे लोगन की खातिर गावत हई। खेसारी को देखने के लिए कार्यक्रम से 1 घंटे पहले ही करीब 5:30 बजे से लोग जनेश्वर मिश्र पार्क पहुंचने लगे थे। यहां 2 घंटे तक उनका इंतजार करते-करते थक गए। कई दर्शक जमीन पर लेट गए। खेसारी लाल कार्यक्रम के तय समय से 2 घंटे लेट 8:30 बजे स्टेज पर पहुंचे। उन्हें देख भीड़ बेकाबू हो गई। लोग बैरिकेडिंग फांद-फांदकर मंच की तरफ भागने लगे। उन्होंने कार्यक्रम देखने पहुंचे युवाओं से इंटरैक्शन भी किया। एक युवक को टोकते हुए कहा- ओए, लड़की को मारता है। वो तो प्यार करने की चीज है। इस दौरान बैरिकेडिंग पर चढ़े युवक से कहा- और ऊपर चला जा अंतरिक्ष में। पॉलिटिकल बयान भी दिए। कहा- बड़े झूठे, बड़े नेता होते हैं। अखिलेश भैया बहुत अच्छे लगते हैं। 4 तस्वीरें देखिए- खेसारी की म्यूजिकल होली के पल-पल अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग पढ़िए-