भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लोगों तक पहुंचाने के लिए यूपी में आज भारत शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। लखनऊ में 5, कालिदास मार्ग से थोड़ी देर में मुख्यमंत्री इस यात्रा को रवाना करने वाले हैं। इस यात्रा में हजारों स्कूली बच्चे शामिल हो रहे हैं। मुख्यमंत्री आवास के पास लोग पहुंच चुके हैं। सबके हाथों में तिरंगा है। युवाओं ने 300 मीटर लंबा तिरंगा लेकर मानव शृंखला बनाई है। इस विशेष तिरंगा यात्रा का मकसद है जनता को ऑपरेशन सिंदूर की उपलब्धियों से अवगत कराना।