लखनऊ में दिनदहाड़े 10-12 साल के दो बच्चों का अपहरण:किडनैपर्स ने मैसेज भेजा- 10 लाख दो, वरना इन्हें जान से मार देंगे

यूपी की राजधानी लखनऊ में 10 और 12 साल के दो बच्चों का अपहरण हुआ है। दोनों बच्चे साइकिल चलाने के लिए घर से बाहर निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। इस पर परिवार को चिंता हुई। एक बच्चे के पिता को 10 लाख की फिरौती का मैसेज आया है। पीड़ित पिता ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना आलमबाग थाना क्षेत्र स्थित बीजी कॉलोनी की है। दोनों बच्चे गुरुवार से लापता हैं। पुलिस ने CCTV की मदद से किडनैपर्स तक पहुंची है। बच्चों को सुरक्षित बचा लिया गया है। हालांकि पुलिस ने अभी खुलासा नहीं किया है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपी बच्चों को कोल्ड ड्रिंक पिलाने के बहाने अपने साथ ले गए। आखिरी बार उन्हें चारबाग में देखा गया। बच्चों को वापस लाने के लिए टीम लखीमपुर रवाना हुई है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा। समाजवादी पार्टी ने मामले में भाजपा सरकार पर हमला साधा। X पर लिखा- भाजपा सरकार में अपहरण एक उद्योग बन चुका है, इन घटनाओं में भाजपा के लोग शामिल रहते हैं जो रंगदारी, फिरौती, लूट जैसे अपराध बकायदा पुलिस और सत्ता के संरक्षण में कर रहे हैं। वसूली का एक बड़ा हिस्सा शासन सत्ता भाजपा में भी जाता है, इसीलिए ऐसी घटनाओं में दिनोंदिन वृद्धि होती जा रही है। भाजपा सरकार में बेहद शर्मनाक और भयावह हालात हैं, बच्चों की सकुशल और त्वरित वापसी करे प्रशासन। अब विस्तार से पढ़िए… सुबह किडनैपर्स ने फोन किया FIR के अनुसार, अर्जुन (12) अपने साथी प्रद्युम्न यादव (10) के साथ गुरुवार को खेलने निकला था। देर शाम तक दोनों के वापस न लौटने पर परिजनों ने इलाके में खोजबीन शुरू की। बच्चे रातभर नहीं मिले। आज शुक्रवार सुबह 6 बजे किडनैपर्स का संजय सिंह​​​ के​​​​ वॉट्सऐप पर मैसेज आया। जिसमें लिखा था- तुम्हारे बच्चे हमारे पास हैं। अगर इन्हें वापस चाहिए तो 10 लाख रुपए देने होंगे। इससे परिजन डर गए। थाना आलमबाग में पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। परिजनों ने पुलिस को बताया- किडनैपर्स ने कहा था कि अगर 10 लाख रुपए नहीं दिए तो बच्चों को जान से मार दिया जाएगा। साइकिल पर ले गया किडनैपर
SHO आलमबाग सुभाष चंद्र सरोज ने बताया- बच्चों की तलाश में पांच टीमें लगी हुई हैं। सीसीटीवी फुटेज में गुरुवार शाम 3 बजे दोनों बच्चे साइकिल चलाते दिखे। उनके पास एक युवक आया। उसने कुछ बात की इसके बाद बच्चों की एक साइकिल वहीं छोड़ी और दूसरी पर दोनों को बैठाकर ले गया। CCTV फॉलो करते हुए पता चला कि अपहरणकर्ता बच्चों को चारबाग तक साइकिल से लेकर गया था। उसके बाद लखीमपुर खीरी गया। पुलिस की 5 टीमें लगाई गई हैं। 8वीं और 4वीं के छात्र हैं
प्रद्युम्न यादव रेडियल पब्लिक स्कूल में 4वीं का छात्र है। उसके पिता संजय यादव टैक्सी ड्राइवर है। संजय के बड़े भाई रेलवे में नौकरी करते हैं। अर्जुन बाल मॉडल स्कूल में 8वीं का छात्र है। दोनों की साइकिल चारबाग में मोहन होटल के पास से बरामद हुई हैं। खाना खिलाकर मांगी 10 लाख की फिरौती
शुरुआती जांच में सामने आया कि दोनों बच्चों के माता-पिता का नाम एक ही है, जिससे पुलिस की जांच और पेचीदा हो गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक, आरोपियों ने बच्चों को पहले खाना खिलाया। उनमें से एक बच्चे के फोन से ही घरवालों को मैसेज किया। परिवार ने खुद खोजा, फिर दी पुलिस को सूचना
घटना के बाद परिवार ने पहले खुद ही बच्चों की तलाश शुरू की, लेकिन देर रात तक कोई पता न चलने पर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए सर्विलांस टीम की मदद से तलाश शुरू की। सूत्रों के अनुसार देर रात दोनों बच्चों को सुरक्षित बचा लिया गया। हालांकि पुलिस ने अभी पूरे मामले का खुलासा नहीं किया है। ……………………………. यह खबर भी पढ़ें लखनऊ में CM आवास के पास जहर खाया, मौत: मरने से पहले कहा- अधिकारियों से परेशान हूं, बेटा बोला- बिजली विभाग ने FIR कराई लखनऊ में सीएम आवास से 100 कदम दूर एक युवक ने जहर खा लिया। बाद में अस्पताल में उसकी मौत हो गई। वह शुक्रवार सुबह 9:20 बजे लामार्ट्स चौराहे पर पहुंचा। पुलिस को चिल्लाकर बताया- उसने जहर खा लिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर