लखनऊ में मादक पदार्थों के सेवन, बिक्री और अवैध गतिविधियों को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थी। जिसके बाद नशे के खिलाफ एंटी नार्कोटिक्स टीम और स्वाट टीम ने जांच अभियान चलाया गया। 30 जगहों से छापेमारी कर 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के दौरान थाना विभूतिखंड, गोमतीनगर, गाजीपुर और मड़ियांव में चार मुकदमें दर्ज कर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर नशे के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। कहां से पकड़ाए आरोपी गोमतीनगर विनयखण्ड-5 स्थित शहीदपथ पुल के नीचे से एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी पहचान राकेश शर्मा उर्फ लम्बु पुत्र परसुराम के रुप में हुई। आरोपी के पास से 1140 ग्राम अवैध गांजा और 2280 रुपए नगद बरामद किए गए। विभूतिखण्ड के सेबी ग्राउंड होटल के पास कूड़े वाली गली से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की पहचान बालू अड्डा हजरतगंज निवासी सुमित तिवारी, सूगामऊ रोड इन्दिरानगर निवासी सोनू मोदी और गोलू मोदी के रुप में हुई। आरोपियों के पास से 1850 ग्राम गांजा और 1160 रुपए नगद मिले। मड़ियांव नौबस्ता ओवरब्रिज के नीचे से एक आरोपी गिरफ्तार किया गया। मोहिबुल्लापुर मड़ियांव निवासी चेतन शर्मा को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास 2.173 किलोग्राम गांजा और 5460 रुपए बरामद हुए। गाजीपुर के भूतनाथ सब्जी मण्डी के पास से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी की पहचान बस्तौली गाजीपुर निवासी राशिद पुत्र गुलाम रसूल के रुप में हुई। उसके कब्जे से 515 ग्राम गांजा और 520 रुपए बरामद हुए। पुलिस ने कुल 5.678 किलोग्राम गांजा और 9,420 रुपए नगद बरामद हुए।