लखनऊ में परिवार के 12 लोगों ने सुसाइड अटेंप्ट किया:सीएम आवास की ओर पेट्रोल लेकर बढ़े, पुलिस ने पकड़ा

लखनऊ में एक साथ 12 लोगों ने सुसाइड अटेंप्ट करने की कोशिश की। उन्नाव से यह परिवार आया था। 12 लोगों में 6 नाबालिग हैं। पेट्रोल लेकर सीएम आवास की ओर बढ़े। इसकी भनक लगते ही पुलिस ने पकड़ लिया। परिवार के एक सदस्य कप्तान यादव ने बताया- इलाके के रहने वाले रघुवीर, महेंद्र और राजेंद्र परिवार को मारना चाहते हैं। वे लोग शराब पिला कर फर्जी मुकदमों में नाम डलवा रहे हैं। 3 महीने पहले SC-ST केस में फंसा चुके हैं। इसकी शिकायत लेकर कई बार अफसरों के पास गए, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। हमें भी लगा कि जब मरना ही है तो सीएम योगी के पास जाकर जान देंगे। खबर लगातार अपडेट की जा रही है…