लखनऊ में बारिश से 3 बार रुका RCB-LSG का मैच:इकाना में दिखा विराट कोहली का क्रेज, ‘आई लव चीकू’ के पोस्टर लेकर पहुंचे फैंस

IPL के 50वें मैच में आज लखनऊ सुपर जायंट्स ने रॉयल चैलेंसजर्स बेंगलुरु को 9 रनों से हरा दिया। इकाना स्टेडियम में गुरुवार को बारिश के कारण 3 बार मैच रोकना पड़ा था। 19-19 ओवर का मैच खेला गया। LSG का होमग्राउंड होने के बाद भी बेंगलुरु के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का जबरदस्त क्रेज देखने को मिला। विराट को देखने के लिए रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के फैंस की भारी भीड़ पहुंची। अपने चहेते विराट कोहली के लिए दर्शक हाथों में ‘आई लव चीकू’ के पोस्टर लिए नजर आए। इकाना के बाहर RCB की जर्सी की डिमांड ज्यादा रही। दोनों ही टीम की जर्सी 200 से लेकर 500 रुपए तक बिकीं। 5 तस्वीरें देखिए… RCB-LSG के मैच से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…