लखनऊ में मिशनरी स्कूल ने कटवाई बच्चों की राखी:धागा उतरवाया; कैंची से काटा, अभिभावक बोले- भावनाएं आहत, धरना देंगे

लखनऊ में विकासनगर स्थित फेडलिस स्कूल प्रबंधन ने रक्षाबंधन के अगले ही दिन एक ऐसा कदम उठाया, जिससे अभिभावकों और बच्चों दोनों को हैरान और आहत कर दिया। राखी बंधवाकर उत्साह के साथ स्कूल पहुंचे बच्चों की प्रार्थना सभा के दौरान राखियां कटवा दी गईं। अभिभावकों का आरोप है कि अचानक माइक से घोषणा करवाई कि सभी बच्चों की राखियां काटी जाएं। इसके बाद कक्षाओं में कैंची मंगवाकर बच्चों की राखियां काट दी गईं। इस फैसले के बारे में न तो स्कूल की ओर से कोई पूर्व सूचना दी गई और न ही वॉट्सऐप ग्रुप में कोई संदेश भेजा गया। बच्चों से सुनी राखी कटवाने की बात स्कूल के पास रहने वाले प्रेमचंद ने बताया- स्कूल से निकलते समय कुछ बच्चों से सुना था कि उनकी राखी कटवा दी गई। इससे ज्यादा जानकारी नहीं है। पर ऐसा हुआ था। विरोध प्रदर्शन करने की तैयारी अभिभावकों ने कहा कि राखी सिर्फ एक धागा नहीं, बल्कि भाई-बहन के प्यार और विश्वास का प्रतीक है, जिसे इस तरह काटना बच्चों की भावनाओं को ठेस पहुंचाना है। कई अभिभावकों ने बुधवार को स्कूल पहुंचकर विरोध प्रदर्शन करने की बात कही है। स्कूल प्रबंधन ने घटना को नकारा स्कूल की तरफ से पेरेंट्स को नोटिस जारी कर आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया गया है। प्रिंसिपल पॉल मैसी की तरफ से भेजे गए इस पत्र में लिखा है कि ऐसा कोई इंसिडेंट स्कूल में नहीं हुआ है। जबकि स्कूल में रक्षा बंधन से पहले राखी कॉम्पटीशन का भी आयोजन किया गया था। चार महीने पहले ऐसी ही घटना हुई थी… कलावा बांधने-तिलक लगाने पर बच्चों काे फेल किया था लखनऊ के एक मिशनरी स्कूल पर स्टूडेंट्स को तिलक लगाकर और कलावा बांधकर आने पर फेल करने का आरोप लगा था। पेरेंट्स ने स्कूल के सामने प्रदर्शन किया। इसके बाद स्कूल प्रबंधन बैकफुट पर आ गया। बच्चों को री-एग्जाम कराने का आश्वासन दिया था। लखनऊ के इंदिरा नगर की सेक्टर-सी निवासी प्रीति राय ने बताया था- मेरा बेटा कार्तिकेय सेंट डोमिनिक सैवियो काॅलेज में 11वीं में है। बच्चों ने नर्सरी से ही इसी स्कूल में पढ़ रहा है। आज तक पढ़ाई को लेकर कोई शिकायत नहीं आई। बेटा कभी किसी एग्जाम में फेल भी नहीं हुआ। प्रिंसिपल मेरे बेटे को जिंदगी नरक बनाने की धमकी देते हैं। प्रीति राय ने बताया था- इस सत्र में पूरे स्कूल में करीब 60 बच्चों को फेल किया गया। 11वीं में मेरे बच्चें के अलावा लगभग 11 स्टूडेंट्स को फेल किया गया। यहां तक की चौथी क्लास के बच्चे भी फेल किए गए। जब पेरेंट्स स्कूल में प्रिंसिपल से मिलने पहुंचे तो उन्होंने बात करने से मना कर दिया था। पढ़िए पूरी खबर …………………… यह खबर भी पढ़ें लखनऊ मेट्रो फेज-2 को केंद्र सरकार ने 5801 करोड़ दिए:11.165 किमी चलेगी मेट्रो, 12 स्टेशन होंगे; 5 साल में पूरा होगा काम लखनऊ मेट्रो के सेकेंड फेज (ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर) के लिए मोदी कैबिनेट ने बजट जारी कर दिया है। केंद्र सरकार ने इसके लिए 5801 करोड़ रुपए जारी किए हैं। उत्तर प्रदेश मेट्रो प्रशासन के मुताबिक बजट मिलते ही अगले महीने से इसके निर्माण का काम शुरू हो जाएगा। मेट्रो लाइन के लिए होने वाले सभी तरह के सर्वे और मिट्टी की जांच का काम पूरा हो चुका है। यहां पढ़ें पूरी खबर