लखनऊ में रातभर बारिश, अमेठी SP ऑफिस तालाब बना:पानी निकालने के लिए फायर ब्रिगेड को बुलाना पड़ा; बिजली गिरने से 10 की मौत

यूपी में मानसूनी बारिश का असर दिखने लगा है। लखनऊ-सीतापुर में पूरी रात रुक-रुक बारिश हुई। लखनऊ में जगह-जगह सड़कों पर जलभराव हो गया है। अमेठी में इतनी बारिश हुई कि एसपी ऑफिस, गौरीगंज कोतवाली और आसपास का पूरा एरिया तालाब बन गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने एसपी ऑफिस से पानी निकाला। उन्नाव में बारिश से सड़कें तालाब बन गईं। रेलवे ट्रैक धंस गया। एक युवक ने लाल टीशर्ट लहराकर पैसेंजर ट्रेन रुकवाई। जिससे बड़ा हादसा टल गया। औरैया में बिजली गिरने से एक किसान की मौत हो गई। लोग उसे चारपाई पर लादकर अस्पताल ले गए थे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया। यहां एक महिला अपने बेटे को बचाने में नाले में गिर गई। बीते 24 घंटे में बिजली गिरने से 10 लोगों की मौत हो चुकी है। मौसम विभाग ने आज 36 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जबकि 53 जिलों में बिजली गिरने की संभावना जताई है। गुरुवार की बात करें तो लखनऊ, कानपुर सहित 45 जिलों में झमाझम बारिश हुई थी। फिरोजाबाद में सबसे ज्यादा 120 मिमी बारिश दर्ज की गई। प्रदेश में 1 जून से अब तक औसतन 31.2 मिमी बारिश हो चुकी है, जबकि मौसम विभाग के मुताबिक अब तक 39.1 मिमी बारिश हो जानी चाहिए थी। तस्वीरें देखिए- मौसम से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए—