लखनऊ में बॉलीवुड सिंगर सुनिधि चौहान का लाइव कॉन्सर्ट हुआ। सुनिधि चौहान ब्लैक मास्क लगाकर मंच पर आईं, तो दर्शकों ने हूटिंग शुरू कर दी। इसके बाद सुनिधि ने क्रेजी किया रे…, सजनाजी वारी-वारी जाऊं मैं…, नॉटी-नॉटी कहानी, ये हलकट जवानी… जैसे बॉलीवुड गानों पर परफॉर्मेंस दिया। इस दौरान फैंस ने भी उनके साथ जमकर डांस किया। कॉन्सर्ट के दौरान सुनिधि ने फैंस की भीड़ में एक युवक से कहा- ‘ओए नीली शर्ट…।’ इसके बाद बोलीं- हल्के में मत लेना। सुशांत गोल्फ सिटी में शाम 7 बजे शुरू हुआ कॉन्सर्ट रात करीब 10 बजे तक चला। इस दौरान कार्यक्रम स्थल को 4 भागों फैनपिट, प्लेटिनम, गोल्ड और सिल्वर में बांटा गया था। 5 हजार से ज्यादा लोग सुनिधि चौहान को सुनने और देखने पहुंचे थे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए 160 से अधिक पुलिसवाले और एक कंपनी पीएसी तैनात की गई थी। इनमें एक एडीसीपी, 5 एसीपी (सीओ), 10 इंस्पेक्टर, 57 सब-इंस्पेक्टर और 8 महिला सब-इंस्पेक्टर शामिल रहे। सुनिधि की परफॉर्मेंस की 6 तस्वीरें देखिए- कॉन्सर्ट के पल-पल अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग पढ़िए-