लखनऊ में अकीदत और नम आंखों से 19वीं रमजान पर गिलीम के ताबूत (कंबल के ताबूत) जुलूस निकाला जा रहा है। तड़के निकले इस जुलूस में जुलूस में हजारों की संख्या में शिया समुदाय के पुरुष, महिला, बच्चे और बुजुर्ग काले कपड़े पहनकर शामिल हो रहे हैं। हर व्यक्ति ताबूत को एक नजर देखने और उसे छूने के लिए संघर्ष कर रहा है। 4 किलोमीटर लंबे जुलूस में सुरक्षा के मद्देनजर चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल मौजूद है। RAF और CRPF की तैनाती की गई है। ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। जुलूस रूट के छत पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। कूफा से इमामबाड़ा तकि जैदी तक जुलूस सआदतगंज स्थित कूफा मस्जिद में पहले मजलिस हुई। उसके बाद नमाज अदा की गई। यहां से जुलूस निकला है। जुलूस टूरियावांज, सरकटा नाला, बिल्लौचपुरा होते हुए चौक स्थित पाटा नाला इमामबाड़ा तकि जैदी पहुंचेगा। 19वीं रमजान को हजरत अली पर तलवार से हमला हुआ था। उसी घटना को याद करते हुए बड़ी संख्या में अकीदतमंद ताबूत के जुलूस में शामिल होते हैं। देखिए 4 तस्वीरें… पल-पल के अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…