लखनऊ में CM आवास के पास जहर खाया, मौत:मरने से पहले कहा- अधिकारियों से परेशान हूं, बेटा बोला- बिजली विभाग ने FIR कराई

लखनऊ में सीएम आवास से 100 कदम दूर एक युवक ने जहर खा लिया। बाद में अस्पताल में उसकी मौत हो गई। वह शुक्रवार सुबह 9:20 बजे लामार्ट्स चौराहे पर पहुंचा। पुलिस को चिल्लाकर बताया- उसने जहर खा लिया है। पुलिसकर्मी युवक को लड़खड़ाता देखकर घबरा गए। उसे तुरंत सिविल हॉस्पिटल ले गए। वहां उसे एडमिट कराया। डॉक्टरों ने उसका ट्रीटमेंट शुरू किया। ढाई घंटे बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान बुलंदशहर के ततारपुर के रहने वाले अजय के रूप में हुई। मरने से पहले अजय ने पुलिस को बताया था- वह बिजली विभाग के अधिकारियों से परेशान है। वहीं, उसके बेटे ने बताया है कि विभाग ने पिता पर मुकदमा करा दिया था। पत्नी ने कहा- एक हफ्ते ही जहर खरीद लिया था। तब भी खाने वाले थे। पुलिस ने समझाया था। ट्रांसफॉर्मर जला तो विभाग ने ठीक नहीं कराया पुलिस के मुताबिक, अजय ने पूछताछ में बताया था- 2014 में आटा चक्की लगाई थी। कुछ महीने पहले ट्रांसफॉर्मर फुंक गया। उसने विभाग से शिकायत की तो ट्रांसफॉर्मर बदलवा दिया, लेकिन नया ट्रांसफॉर्मर भी एक घंटा भी नहीं चल पाया। दोबारा ट्रांसफॉर्मर जल गया तो बिजली विभाग के अफसरों ने अब तक ट्रांसफॉर्मर नहीं बदला। वह बार-बार विभाग के चक्कर काट रहा। इसके बावजूद उसका काम नहीं हो पा रहा। विभाग के कर्मचारी उससे खर्चा मांग रहे। बिजली विभाग के अफसर ट्रांसफॉर्मर ठीक कराने के लिए के लिए 70% खर्चा मांग रहे। बिजली विभाग की तरफ से एक एस्टीमेट बनाया गया, जिसमें मुझसे कहा गया कि ट्रांसफॉर्मर ठीक करने का 70% भुगतान आपको करना होगा, तभी नया ट्रांसफॉर्मर लग पाएगा। इससे आहत होकर शुक्रवार सुबह मैं सीएम से जनता दरबार में मिलने के लिए लखनऊ आया। बुलंदशहर के विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता सुशील कुमार पांडेय ने कहा- मामले की जांच कराई जा रही है। यह उपभोक्ता मुझसे सीधे कभी नहीं मिला। विभाग यह पता लगा रहा है कि किस अधिकारी या कर्मचारी की लापरवाही से ट्रांसफॉर्मर की समस्या हल नहीं हुई। दोषी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने कराया था बिजली चोरी का मुकदमा
बुलंदशहर में अजय के बेटे मोहित ने बताया, वह गाजियाबाद में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है और घर का खर्च चलाता है। ट्रांसफॉर्मर खराब होने के बाद बिजली विभाग ने उन पर बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज करा दिया। यह मामला फिलहाल कोर्ट में विचाराधीन है। पत्नी अनीता ने बताया, वह हम लोगों से 6 साल से अलग रह रहे थे। अपनी चक्की चलाते थे। सोमवार दोपहर अचानक घर से बिना बताए चले गए थे। जाने से पहले उन्होंने अपना मोबाइल फोन ईंट से तोड़ दिया था। परिवार को नहीं पता था कि वे कहां गए। करीब एक हफ्ते पहले उन्होंने जहर खरीदा था। गांव में एक विवाद के दौरान पुलिस के सामने भी उन्होंने जहर दिखाते हुए इसे खाने की धमकी दी थी, लेकिन पुलिस ने दो घंटे तक समझाकर मामला शांत कराया था। शुक्रवार दोपहर जब प्रशासनिक अधिकारी घर पहुंचे तो उन्हें सूचना मिली कि अजय शर्मा ने लखनऊ में जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। ———————— ये खबर भी पढ़िए… भाइयों से बचने के लिए पति संग छिपकर रहती थी:लखनऊ में बहन ने कहा- शादी के लिए 8 साल इंतजार किया, एक कॉल ने खोले राज लखनऊ में 24 साल के युवक का शव नाले में उतराता मिला। उसके सालों ने ही उसे मार डाला है। मृतक की खता यह थी कि वह उनकी बहन से प्यार करता था। घरवालों की मर्जी के खिलाफ जाकर दोनों ने आर्यसमाज मंदिर में शादी कर ली। लेकिन शादी के बाद इस प्रेमी जोड़े की मुश्किलें कम न हुई। भाइयों ने अपनी बहन की शादीशुदा जिंदगी को नरक बनाने का कोई मौका नहीं छोड़ा। शादी के बाद युवक के घर में आग लगा दी। शादी के डेढ़ साल बाद ही बहन को विधवा कर दिया। (पूरी खबर पढ़िए)