‘मेरे पति की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या की गई। लड़की पक्ष वाले लव मैरिज से खुश नहीं थे। पहले ही धमकाया था कि बारात आई तो खून बहेगा, हत्या होगी। बाराती खाना खाकर चलने लगे, तो भी धमकाया कि अब इन्हें अच्छे से विदा करेंगे। मैं विनय से वीडियो कॉल पर बात कर रही थी, तभी उन पर हमला हुआ। उनकी चीखें आज भी जेहन में गूंज रहीं। बाहर दूल्हे के भाई और चाचा पिट रहे थे, लेकिन अंदर शादी की रस्में चलती रहीं।’ ये दर्द आगरा के सती नगर में रहने वाली विनय की पत्नी रेखा के हैं। दरअसल, 14 नवंबर को चचेरे भाई की शादी में अलीगढ़ बारात गए विनय को लड़की पक्ष के 10-15 लोगों ने पीट-पीटकर मार डाला था। उसके पीठ, हाथ-पैर पर पिटाई के जख्म थे। इसके अलावा 19 लोग घायल हुए थे। मंगलवार को आगरा से पीड़ित परिवार के लोग DIG आगरा और SSP अलीगढ़ से मिले। पीड़ितों ने भाजपा के एक MLC और उनके बेटे पर हमलावरों को बचाने का आरोप लगाया। दैनिक भास्कर ने पीड़ित परिवार वालों से बात की, पढ़िए विस्तार से… शादी से खुश नहीं थे लड़की वाले
मृतक विनय के छोटे भाई मनवीर चौधरी ने कहा- चचेरे भाई राहुल की शादी में आगरा से अलीगढ़ के अतरौली के लक्ष्मी फॉर्म हाउस आए थे। सब कुछ सही चल रहा था, लेकिन जैसे ही हम लोग खाना खाकर निकले, लड़की पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। वह लोग शादी से खुश नहीं थे। विनय को पीट-पीटकर मार डाला। MLC के बेटे के सामने ही बरसाते रहे डंडे
मनवीर चौधरी ने कहा- भाजपा MLC के दबाव में पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। MLC के बेटे की शादी आरोपियों के घर से हुई है। MLC के बेटे और उसके गार्डों के सामने ही उसके साले और 20 से अधिक लोगों ने डंडे बरसाए। पुलिस ने तीन बार एप्लिकेशन फड़वाई
मनवीर ने कहा- राजनीतिक दबाव में पुलिस कार्रवाई करने से बच रही थी। पुलिस ने तीन बार एप्लिकेशन फड़वा दी। इसके बाद अपने कंप्यूटर ऑपरेटर से एप्लिकेशन लिखवाकर हस्ताक्षर करने के लिए कहा। दबाव बनाया कि पंचनामा तब ही होगा, जब इस पर हस्ताक्षर कर दोगे। इसके बाद मजबूरन मृतक विनय के पिता ने उस पर हस्ताक्षर किए। ये सब सुनकर SSP ने कार्रवाई का भरोसा दिया है। वीडियो कॉल पर पत्नी ने सुनीं मौत की चीखें
मृतक विनय की मां ने बताया कि फॉर्म हाउस से खाना खाने के बाद विनय गाड़ी में आकर बैठ गया था। उस समय वह पत्नी रेखा से वीडियो कॉल पर बात करने लगा। तभी अचानक हमलावर आ गए और उसे गाड़ी से बाहर खींच लिया। हमलावरों ने पहले उसकी सोने की चेन छीनी और लाठी-डंडे बरसाने लगे। वह जान बचाने के लिए चीखता रहा, लेकिन आरोपी उसके गिरने के बाद भी पीटते रहे। उसे बचाने आए बेटे और चाचा पर भी हमला बोल दिया। आरोपियों ने बच्चों तक को नहीं बख्शा। विनय की पत्नी ने वीडियो कॉल पर ये चीखें सुनीं। वो सदमे में है। समझ नहीं पाए ‘ठीक से विदाई’ का मतलब
मृतक विनय की पत्नी रेखा ने कहा- बाराती खाना खाकर चले गए। इसके बाद लड़की पक्ष के लोग बोले कि अब इनको ‘ठीक से विदा करेंगे’। उनके इस धमकी भरे शब्दों का मतलब ये लोग नहीं समझ सके। सभी लोग सोने की चेन पहने थे। पहले आरोपियों ने चेन खींची, इसके बाद लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। बाहर दूल्हे के भाई और चाचा पिट रहे थे, लेकिन अंदर शादी की रस्में चलती रहीं। पहले ही कहा था, बारात आई तो बहेगा खून
रोते हुए पत्नी रेखा ने कहा- शादी को अभी 6 साल भी नहीं हुए और पति की मौत हो गई। दो बेटियां हैं, एक डेढ़ साल और दूसरी ढाई साल की। लड़की वाले लव मैरिज से खुश नाराज थे। लड़की वालों ने पहले ही कहा था कि अगर यहां बारात लाए तो हत्या होगी…खून बहेगा। आखिर में उन लोगों ने मेरे पति की जान ले ली। जब ये पता था तो बारात ले ही नहीं जानी थी। DIG से मिलने से रोका तो पुलिस के पैरों में गिरी मां
सबसे पहले आगरा के पीड़ित परिवार के लोग DIG से मिलने पहुंचे। DIG ऑफिस पर तैनात पुलिस कर्मियों ने पहले सबको गेट पर रोका। चार लोगों को अंदर जाने के लिए कहा। इस पर साथ में मौजूद करीब 25 महिलाएं और पुरुष गेट से अंदर चले गए, लेकिन जैसे ही DIG ऑफिस पहुंचे तो पुलिसकर्मियों ने रोक दिया। इस पर महिलाएं वहीं बैठ गईं और रोते-बिलखते विनय की मां न्याय की गुहार लगाने लगी। मां पुलिसकर्मियों के पैरों में गिर पड़ी। इसे देखकर दौड़ीं महिला पुलिसकर्मियों ने उन्हें संभाला। लिवइन में दोनों रहे, इसलिए शादी से लड़की वाले नाराज थे
विनय के पिता गिरवर सिंह ने कहा- राहुल और निशा की लव मैरिज थी। राहुल सॉफ्टवेयर इंजीनियर है, जबकि लड़की एयरफोर्स स्कूल में टीचर है। दोनों दिल्ली में लंबे समय से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। लड़की वाले इस लिव-इन से नाराज थे। हमें पता होता, तो हम शादी में नहीं जाते। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जोगेंद्र, ज्ञानप्रकाश, पुष्पेंद्र, जयंत, गुल्लू उर्फ प्रवीन, अतुल, मनोज, नरेश, विवेक और आकाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किया है। ——————- इससे जुड़ी दूसरी खबर भी पढ़िए- मैं हाथ जोड़ता रहा, वो बेटे पर डंडे बरसाते रहे: आगरा में पिता बोले- हत्या की प्लानिंग थी, अलीगढ़ में हुई थी दूल्हे के भाई की हत्या ‘लड़की वालों ने पूरी प्लानिंग से मेरे बेटे पर हमला किया। हमलावरों ने बेटे को मारते-मारते नीचे गिरा दिया। उसके सिर पर डंडे मारते रहे। मैं उसको बचाने गया। उसके ऊपर लेट गया। हाथ जोड़कर रहम की भीख मांगता रहा कि मुझे मार दो, बेटे को छोड़ दो। इस पर भी वो नहीं रुके। उनके डंडे टूट गए और मेरे बेटे ने दम तोड़ दिया। हमारे साथ साजिश हुई है। लड़की पक्ष वाले लव मैरिज से खुश नहीं थे।’ ये दर्द आगरा के सती नगर में रहने वाले गिरवर सिंह का है। पढ़ें पूरी खबर…